Nokia 9 की तस्वीर लीक, 'अनोखे' कैमरा सेटअप की मिली झलक

HMD Global का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 इस साल लॉन्च हो सकता है। Nokia 9 में अनोखे कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 5 सितंबर 2018 16:27 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 9 में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Nokia 9 के तीन कटआउट में ज़ीस ब्रांड के सेंसर होंगे
  • नोकिया 9 के बैक पैनल पर दिखे 6 कटआउट

Photo Credit: SlashLeaks

HMD Global का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 इस साल लॉन्च हो सकता है। नोकिया 9 कई बार पहले भी इंटरनेट पर लीक हो चुका है। Nokia 9 में अनोखे कैमरा सेटअप की झलक देखने को मिली है। लीक तस्वीर के मुताबिक, नोकिया 9 के बैक पैनल पर 6 कटआउट हैं। छह में से तीन कटआउट में ज़ीस ब्रांड के सेंसर, एक में फ्लैश और दो अन्य कटआउट में क्या होगा, यह पता नहीं लग पाया है। यह तस्वीर पहले चीनी वेबसाइट Baidu पर सामने आई थी लेकिन बाद में इसे डिलीट कर दिया गया था। अब नोकिया 9 के बैक पैनल की इस तस्वीर को वेबसाइट SlashLeaks पर अपलोड किया गया है। तस्वीर में हेक्सागन आकार के कटआउट नजर आ रहे हैं। नोकिया 9 के बैक पैनल को देखने से ऐसा लग रहा है कि यह ग्लास से बना है। यह हैंडसेट वायरलैस चार्जिंग के साथ आ सकता है, फोन के बैक पैनल पर नीचे की तरफ एंड्रॉयड वन लिखा नजर आ रहा है। Nokia 9 को गूगल के लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन Android Pie के साथ उतारा जा सकता है।

रिपोर्ट की मुताबिक, कैमरा सेटअप में तकनीकी वजह के कारण एचएमडी ग्लोबल ने 2018 के मध्य तक नोकिया 9 को लॉन्च करने का प्लान को आगे बढ़ा दिया है। Nokia 9 को Nokia A1 Plus के नाम से जाना जाएगा। लेकिन इस मुद्दे पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसी संभावना थी कि बर्लिन में आयोजित IFA 2018 इवेंट के दौरान इस हैंडसेट को पेश किया जा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
 

Nokia 9 के कथित स्पेसिफिकेशन

एचएमडी ग्लोबल के नोकिया 9 हैंडसेट में 8 जीबी रैम और 256 जी स्टोरेज दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3,900 एमएएच की बैटरी मिलेगी। Nokia 9 में 6.01 इंच का डिस्प्ले है जो गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड होगा। सिक्योरिटी के लिए इन-ग्लास फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। नोकिया 9 का बैक पैनल 18 कैरट गोल्ड फिनिश से बना होगा। Nokia का यह हैंडसेट आईपी68 सर्टिफाइड होगा। अब बात करते हैं नोकिया 9 के क्रेजी कैमरा सेटअप की। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रियर कैमरा में कार्ल ज़ीस ऑप्टिकस के साथ 41 मेगापिक्सल, 20 मेगापिक्सल और 9.7 मेगापिक्सल के तीन सेंसर मिलेंगे।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 9, Nokia 9 expected specifications, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  4. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  2. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  3. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  4. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  5. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  7. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  8. 96km रेंज वाली फोल्डेबल इलेक्ट्रिक बाइक Ride1Up Portola 02 हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Google Pay, Phone Pay के लिए सिरदर्द बन सकता है, TikTok का भविष्य में आने वाला यह फीचर
  10. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.