Nokia 8 फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए गए नोकिया ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 को आधिकारिक तौर पर लंदन में लॉन्च कर दिया गया। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है।

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2017 18:07 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 के कैमरे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाए गए हैं
  • इस एंड्रॉयड फ्लैगशिप हैंडसेट में है स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर
  • हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा
एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए गए नोकिया ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 को आधिकारिक तौर पर लंदन में लॉन्च कर दिया गया। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। जाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 

Nokia 8 की कीमत और भारत में लॉन्च

Nokia 8 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सितंबर की शुरुआत में उपलब्ध कराया जाएगा। इन मार्केट में कीमत 599 यूरो (करीब 45,000 रुपये) के बराबर होगी। एचएमडी ग्लोबल के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया कि फोन को भारत में अक्टूबर महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट नज़दीक आने पर ही Nokia 8 की कीमत का खुलासा किया जाएगा।
Advertisement

यूनीबॉडी नोकिया 8 को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम से बनाया गया है। यह ग्लॉसी पॉलिश्ड ब्लू और पॉलिश्ड कॉपर रंग में उपलब्ध होगा। इसके अलावा  मैटे टैंपर्ड ब्लू और स्टील फिनिश वाला वेरिएंट भी आएगा। Nokia 8 को आईपी54 की रेटिंग मिली है, यानी यह पानी के छीटों से पूरी तरह सुरक्षित है।

Photo Credit: नोकिया 8

एचएमडी ग्लोबल के प्रमुख प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने बताया है कि नोकिया 8 हीट मैनेजमेंट तकनीक से लैस है।

Nokia 8 के कैमरे

Nokia 8 में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं जो एफ/2.0 आरजीबी और मोनोक्रोम सेंसर हैं। वैसे इस सेटअप का इस्तेमाल अब तक कई फोन मे हुआ है, लेकिन एचएमडी ग्लोबल को खास तकनीक बोथीज़ पर भरोसा है। इस तकनीक की मदद से हैंडसेट फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो और तस्वीरें कैपचर कर पाएगा।
Advertisement

नोकिया 8 के कैमरा ऐप में आपको बोथीज़ तकनीक से कैद किए गए फुल-एचडी लाइव वीडियो को फेसबुक और यूट्यूब पर स्ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी। एचएमडी ग्लोबल ने बताया कि डुअल साइट वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए कंपनी ने क्वालकॉम के साथ मिलकर काम किया, ताकि प्रोसेसिंग के दौरान फोन ज़्यादा गर्म ना हो।
 

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में नोकिया के साथ साझेदारी का भी फायदा उठाना चाहा है। फोन में आपको नोकिया की 360 वीआर कैमरा तकनीक मिलेगी। स्मार्टफोन में हाइ डायनमिक रेंज माइक्रोफोन दिए गए हैं।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर दिया गया है। फ्रंट और रियर कैमरे से 4के रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। रियर कैमरा लेज़र ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
Advertisement
 

Nokia 8 के स्पेसिफिकेशन और एंड्रॉयड ओ अपडेट का वादा

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। आज की तारीख में हर एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इसी चिपसेट का इस्तेमाल होता है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है।
Advertisement
 

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि Nokia 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओ पर चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया कि कंपनी नोकिया 8 पर एंड्रॉयड ओ की टेस्टिंग कर रही है। लेकिन अभी यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 पर चलेगा। एचएमडी के सरविकास ने कहा "सबसे पहले एंड्रॉयड ओ पाने का सबसे तेज़ तरीका हमारा फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना होगा।"

ज्ञात हो कि लॉन्च इवेंट के लिए हमारे संवाददाता के हवाई सफर और होटल किराये का खर्च एचएमडी ग्लोबल द्वारा उठाया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 8, Nokia 8 Specifications, Nokia 8 Feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.