Nokia 8 Sirocco वेरिएंट एमडब्ल्यूसी 2018 में होगा लॉन्च

नोकिया के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल एमडब्ल्यूसी 2018 में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस बीच, ऐसा लगता है कि कंपनी अपने लोकप्रिया नोकिय ब्रांड को दोबारा स्थापित करने को तैयार है। अब ख़बर है कि कंपनी ने TA-1005 मॉडल नंबर वाले एक नए हैंडसेट के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 फरवरी 2018 12:14 IST
नोकिया के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल एमडब्ल्यूसी 2018 में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस बीच, ऐसा लगता है कि कंपनी अपने लोकप्रिया नोकिय ब्रांड को दोबारा स्थापित करने को तैयार है। अब ख़बर है कि कंपनी ने TA-1005 मॉडल नंबर वाले एक नए हैंडसेट के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दिया है। इस हैंडसेट को 'Nokia 8 Sirocco' नाम दिया जा सकता है। बता दें कि 2006 में Nokia 8800 Sirocco नाम का इस्तेमाल नोकिया 8800 हैंडसेट के प्रीमियम वर्ज़न के लिए किया गया था।

डच वेबसाइट मोबाइलओपन के मुताबिक, TA-1005 के लिए Nokia 8 Sirocco के तौर पर ट्रेडमार्क का आवेदन दिया गया है। इसके अलावा, नोकिया 8 का 2018 वर्ज़न सिरोको ब्रांडिंग के साथ जल्द लॉन्च होने की जानकारी भी रिपोर्ट में दी गई है। इस नाम की जानकारी थाइलैंड की मोबाइल सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लीक हुई है। करीब एक महीने पहले एक नोकियामोब की रिपोर्ट में नोकिया 5 के नए अपेडेटेड कैमरा ऐप में 'Nokia 8 Sirocco' नाम के लोगो का पता चला था।
Advertisement

ख़ास बात है कि मॉडल नंबर टीए-1005 को बहु-प्रतीक्षित नोकिया 9 के तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अमेरिका की एफसीसी (फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन) सर्टिफिकेशन के मुताबिक, नोकिया 9 को मॉडल नंबर TA-1005, TA-1042 और TA-1009 के साथ लॉन्च करने की उम्मीद है। नोकिया 9 वेरिएंट को एफसीसी साइट पर कोडनेम अवतार के साथ लिस्ट किया गया था।

एफसीसी लिस्टिंग के मुताबिक, मॉडल नंबर TA-1005 में एलजी का बनाया हुआ 5.5 इंच ओलेड डिस्प्ले होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक डुअल कैमरा सेटअप होगा। हैंडसेट में 3250 एमएएच की बैटरी होगी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
Advertisement

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जबकि एचएमडी ग्लोबल क्लासिक नोकिया ब्रांड को नए अंदाज़ में पेश करेगी। हमने 2017 में नोकिया 3310 का नया अवतार देखा। हाल ही में हैंडसेट के 4जी वेरिएंट को देखा गया।
Advertisement

एचएमडी ग्लोबल ने एमडबल्यूसी में अपनी अगली जेनरेशन के स्मार्टफोन लॉन्च करने का वादा किया है। जहां नोकिया 9 और नोकिया 1 को होने वाले इवेंट में आकर्षण का केंद्र माना जा रहा है वहीं नोकिया 8 के सिरोको वेरिएंट को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गौर करने वाली बात है, ये सभी जानकारियां ख़बरों व लीक पर आधारित हैं जबकि नोकिया ने अभी आने वाले नोकिया फोन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  2. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  3. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  4. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  5. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  6. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  9. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  10. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.