Nokia 8 को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के Nokia 8 स्मार्टफोन को Android 9.0 Pie स्टेबल अपडेट मिलने लगा है।

Nokia 8 को मिलने लगा एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है Nokia 8
  • सेल्फी के लिए नोकिया 8 में है 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • 3,090 एमएएच की बैटरी के साथ आता है नोकिया 8
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के Nokia 8 स्मार्टफोन को Android 9.0 Pie स्टेबल अपडेट मिलने लगा है। याद करा दें कि, नोकिया 8 और Nokia 8 Sirocco दोनों ही स्मार्टफोन को नवंबर में एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना था। लेकिन इस महीने के शुरुआत में एचएमडी ग्लोबल ने बताया था कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से अपडेट जारी करने में देरी हो रही है। कंपनी ने बुधवार को Nokia 8 के लिए अपडेट जारी किए जाने की घोषणा की थी।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास (Juho Sarvikas) ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि नोकिया 8 के लिए अपडेट बैच बनाकर जारी किया गया है। कंपनी ने अक्टूबर माह में कहा था कि Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन को इस साल नवंबर में एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट दिया जाएगा। अपडेट जारी नहीं किए जाने के बाद कंपनी ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा था कि तकनीकी कारणों की वजह से अपडेट जारी करने में देरी हो रही है।


दिसंबर के शुरुआत में कंपनी ने Nokia 8 स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई बीटा अपडेट जारी किया था। बता दें कि हैंडसेट को अपडेट नोकिया बीटा लैब्स के जरिए मिला था। अपडेट अडैप्टिव बैटरी और अडैप्टिव ब्राइटनेस, नेविगेशन सिस्टम और दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। अगस्त 2017 में नोकिया 8 को ग्लोबल मार्केट और सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। इस साल फरवरी में नोकिया ब्रांड के इस हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिला था।  
 

Nokia 8 स्पेसिफिकेशन

Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है। Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • कमियां
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3090 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 8, Nokia, HMD Global, Android Pie
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »