Nokia 8 भारत में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध, जानें कीमत

नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 अब भारत में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। ई-कॉमर्स साइट पर चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हुई। स्मार्टफोन शनिवार से देशभर में ऑफलाइन रिटेलर के जरिए भी खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है। इनमें क्रोमा, रिलायंस, संगीता मोबाइल्स, पूर्विका और बिगसी जैसे स्टोर शामिल हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2017 10:19 IST
नोकिया के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 अब भारत में अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है। ई-कॉमर्स साइट पर चल रही ग्रेट इंडियन फेस्टिवल  सेल में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हुई। स्मार्टफोन शनिवार से देशभर में ऑफलाइन रिटेलर के जरिए भी खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है। इनमें क्रोमा, रिलायंस, संगीता मोबाइल्स, पूर्विका और बिगसी जैसे स्टोर शामिल हैं। पिछले महीने नोकिया 8 के लॉन्च के समय कंपनी ने फोन के लॉन्च ऑफर का खुलासा भी किया था। इनमें रिलायंस जियो से मिलने वाला डेटा भी शामिल है। यह स्मार्टफोन पॉलिश्ड ब्लू, टेम्पर्ड ब्लू और स्टील कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा कुछ हफ्तों बाद पॉलिश्ड कॉपर वेरिएंट भी मिलेगा।

नोकिया 8 की भारत में कीमत
भारत में नोकिया 8 की कीमत 36,999 रुपये है। नोकिया 8 के लॉन्च ऑफर की बात करें तो यूज़र को 31 अगस्त 2018 तक 10 रीचार्ज (309 रुपये या ज़्यादा) तक हर महीने 10 जीबी अतिरिक्त डेटा (कुल 100 जीबी) मिलेगा। लॉन्च के समय एचएमडी ग्लोबल ने यह भी खुलासा किया था कि नोकिया 8 ग्राहकों को देशभर के 50 से ज़्यादा नोकिया मोबाइल केयर कंसीयर्ज सर्विस सेंटर की सुविधा भी मिलेगा, जहां जाकर वे नोकिया मोबाइल केयर सर्विस का फायदा ले सकते हैं।

कंपनी ने 'बोथीज़' को नोकिया 8 का सबसे अहम फ़ीचर बताया है। इस फीचर की मदद से यूज़र फोन के फ्रंट व रियर कैमरे से एक साथ वीडियो और तस्वीरें ले सकते हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। ज़ाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।


Advertisement
Nokia 8 के अन्य स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि Nokia 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओ पर चलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। अभी यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 पर चलेगा।
Advertisement




Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.