• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Amazon, Flipkart को टक्कर देने आया देसी ‘Bharat e Market’ ऐप, यहां से करें डाउनलोड

Amazon, Flipkart को टक्कर देने आया देसी ‘Bharat e Market’ ऐप, यहां से करें डाउनलोड

भारतीय ई-कॉमर्स ऐप Bharat e Market बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) और बिजनेस-टू-कंज़्यूमर (B2C) दोनों तरह के लेन-देन के लिए है।

Amazon, Flipkart को टक्कर देने आया देसी ‘Bharat e Market’ ऐप, यहां से करें डाउनलोड
ख़ास बातें
  • Bharat e Market ऐप को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया
  • B2B और B2C बिजनेस के लिए है नया देसी पोर्टल
  • शुरुआत में जुड़ चुके हैं 40,000 छोटे-बड़े एसोसिएशन के 8 करोड़ कारोबारी
विज्ञापन
Amazon और Flipkart को भारत में टक्कर देने के लिए देसी ई-कॉमर्स पोर्टल 'Bharat e Market' आ गया है। बता दें कि लगभग 8 करोड़ व्यापारियों के संगठन Confederation of All India Traders (CAIT) ने ‘Bharat e Market' के ऐप को लॉन्च किया है। CAIT ने इस ऐप के जरिए Amazon और Flipkart पर निशाना साधने की कोशिश की है। ऐप को 'भारतीय' मूल का ऐप होने से काफी हद तक सपोर्ट मिल सकता है। पिछले कुछ समय से सरकार सहीत बड़ी हस्थियां आत्मनिर्भर भारत प्रोग्राम को बढ़ावा भी दे रहे हैं।

CAIT ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए Bharat e Market ऐप के लॉन्च की जानकारी दी है। CAIT का कहना है कि शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म पर 40,000 छोटे-बड़े एसोसिएशन जुड़े हैं, जिनमें कुल 8 करोड़ कारोबारी हैं। भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के मोबाइल ऐप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल विज़न के तहत तैयार किया गया है। ऐप को Google Play और App Store दोनों जगह उपलब्ध कराया जाएगा। CAIT का कहना है कि Android के लिए ऐप उपलब्ध है, लेकिन खबर लिखने तक हमने इसे गूगल प्ले पर नहीं पाया। इसके अलावा iOS के लिए वेबसाइट पर 'Coming Soon' लिखा है।

बता दें कि भारतीय ई-कॉमर्स ऐप Bharat e Market बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) और बिजनेस-टू-कंज़्यूमर (B2C) दोनों तरह के लेन-देन के लिए है। CAIT का दावा है कि दिसंबर 2021 तक इस प्लेटफॉर्म से 7 लाख ट्रेडर्स और दिसंबर 2023 तक 1 करोड़ ट्रेडर्स जुड़ने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो ये दुनिया का सबसे बड़ा पोर्टल बन जाएगा। 

Bharat e Market बिजनेस शुरू करने के लिए मोबाइल ऐप या पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। CAIT का कहना है कि ऐप पूरी तरह से देसी है, इसलिए इसमें मौजूद यूज़र डेटा देश से बाहर नहीं जाएगी। घरेलू व्यापारियों को बढ़ावा देने के लिए पोर्टल पर चीनी सामान बेचना निषेध होगा। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर बिजनेस करने पर किसी प्रकार का कमीशन नहीं लिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »