दमदार स्पेसिफिकेशन वाले Nokia 8 की बिक्री शुरू, लेकिन...

एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 लॉन्च किया था। लॉन्च के समय कंपनी ने फोन को सिर्फ घरेलू बाज़ार फिनलैंड में ही उपलब्ध कराया था। लेकिन अब नोकिया 8 एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन को दो और बाज़ारों- जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 सितंबर 2017 15:54 IST
एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 लॉन्च किया था। लॉन्च के समय कंपनी ने फोन को सिर्फ घरेलू बाज़ार फिनलैंड में ही उपलब्ध कराया था। लेकिन अब Nokia 8 एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन को दो और बाज़ारों- जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में फोन की कीमत क्रमशः 579 यूरो (करीब 43,600 रुपये) और 899 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 45,700 रुपये) रखी है। लॉन्च के समय एचएमडी ग्लोबल ने दावा किया था कि Nokia 8 को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए सितंबर में पेश किया जाएगा।


जर्मनी में नोकिया 8 को जहां अमेज़न से खरीदा जा सकता है, वहीं ऑस्ट्रेलिया में फोन को जेबी हाईफाई और हार्वे नॉर्मन वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि नोकिया 8 अभी ब्रिटेम में प्री-ऑर्डरके लिए उपलब्ध है। और फोन की कीमत 500 यूरो रखी गई है। नोकिया 8 ब्रिटेन में 13 सितंबर को लॉन्च होगा।

भारत की बात करें तो, एचएमडी ग्लोबल के एक प्रवक्ता ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि नोकिया 8 अक्टूबर की शुरुआत में उपलब्ध कराया जाएगा। और नोकिया 8 की कीमत के बारे में लॉन्च के समय ही खुलासा किया जाएगा। बता दें कि नोकिया 8 की ख़ासियत कैमरे हैं। फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है। और इसमें दी गई 'बोथीज़' तकनीक से यूज़र एक साथ फ्रंट व रियर कैमरे से वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर सकते हैं।
Advertisement

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। आज की तारीख में हर एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इसी चिपसेट का इस्तेमाल होता है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है। Nokia 8 में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं जो एफ/2.0 आरजीबी और मोनोक्रोम सेंसर हैं। फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.