Nokia 8 की तस्वीरें और कीमत फिर लीक, Nokia 2 के डिज़ाइन का भी हुआ खुलासा

एचएमडी ग्लोबल के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 के कॉपर गोल्ड कलर वेरिएंट की तस्वीरें लीक होने के बाद, अब एक बार फिर नई तस्वीरें लीक हुईं हैं। नई तस्वीरों में भी पुरानी जानकारी ही है। नोकिया 8 स्मार्टफोन को लंदन में 16 अगस्त को होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाना है और फोन के बारे में पहले ही काफ़ी जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 जुलाई 2017 11:54 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 की नई कीमत 38,900 रुपये रहने का खुलासा हुआ है
  • एक बार फिर नोकिया 8 के कॉपर गोल्ड कलर वेरिएंट लीक होने का खुलासा हुआ है
  • नोकिया 2 की लीक तस्वीर में फिंगरप्रिंट ना होने का खुलासा हुआ है
एचएमडी ग्लोबल के आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 के कॉपर गोल्ड कलर वेरिएंट की तस्वीरें लीक होने के बाद, अब एक बार फिर नई तस्वीरें लीक हुईं हैं। नई तस्वीरों में भी पुरानी जानकारी ही है। नोकिया 8 स्मार्टफोन को लंदन में 16 अगस्त को होने वाले एक इवेंट में लॉन्च किया जाना है और फोन के बारे में पहले ही काफ़ी जानकारियां सामने आ चुकी हैं। एक बार फिर, Nokia 8 स्मार्टफोन की कीमत और डिज़ाइन के बारे में ताजा लीक जानकारी में पता चला है। इसके अलावा एंट्री लेवल Nokia 2 के बारे में भी इंटरनेट पर डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में ज़्यादा जानकारी दी गई है।

रोमानिया की वेबसाइट mobilissimo.ro की रिपोर्ट के अनुसार, रोमानिया में वोडाफोन ने नोकिया 8 को 517 यूरो (करीब 38,900 रुपये) की कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि नई कीमत पहले लीक हुई 589 यूरो (करीब 43,400 रुपये) से कम है। इसके अलावा, पश्चिमी यूरोपीय बाज़ारों में एक कीमत की नीति होने के कारण, जर्मनी, इटली, स्पेन और दूसरे देशों (वैट टैक्स अलग-अलग हो सकता है) में भी यही कीमत रहने की उम्मीद है। भारत में भी इस स्मार्टफोन को 44,999 रुपये में लॉन्च किए जाने का खुलासा हुआ है।
Advertisement

चीनी सोशल साइट बायदू पर नोकिया 8 के नए कॉपर गोल्ड वेरिएंट की तस्वीर पोस्ट की गई है। इस तस्वीर में स्क्रीन को ऑन दिखाया गया है। पिछली लीक में भी नोकिया 8 के बारे में इसी तरह की तस्वीर सामने आई थी। नोकिया 8 में कम बेज़ल, नेविगेशन के लिए कैपेसिटिव बटन और होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटीग्रेट किया गया है। ऐसा लगता है कि फोन मेटल बॉडी से लैस होगा। और फोन में कार्ल ज़ेसिस लेंस के साथ दिया जाने वाला डुअल वर्टिकल कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत है। सबसे ख़ास है, फोन में रियर पर कैमरा रिंग में चार छेद हैं जिनमें दो सेंसर, एक फ्लैश और एक लेज़र ऑटोफोकस के लिए दिया गया है। हालांकि, अभी  यह सिर्फ अनुमान है और हो सकता है कि चौथा छेद किसी और उद्देश्य के लिए दिया गया हो।

नोकिया 8 में स्मार्टफोन के दांयीं तरफ़ वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। इससे पहले लीक हुईं तस्वीरों से फोन में दांयें किनारे पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने का पता चला था। जबकि फोन में एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट होगा जो फास्ट चार्जिंग के साथ नहीं आएगा। लॉन्च के मौके पर, नोकिया 8 को ब्लू, स्टील, गोल्ड/ब्लू और गोल्ड/कॉपर कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

इसके अलावा, एंट्री-लेवल नोकिया 2 के बारे में भी वीबो पर जानकारी लीक हुई है। इस स्मार्टफोन की नई लीक तस्वीरें भी पहले आ चुकीं तस्वीरों की तरह ही हैं। नोकिया 2 की तस्वीरों से फोन में 4.5 इंच एचडी (720x1280 pixels) डिस्प्ले, एक स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर, 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज, 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड 7.1 नूगा होने का खुलासा हुआ है।
Advertisement
 

डिज़ाइन की बात करें तो, तस्वीरो से फोन के रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, होम बटन और स्क्रीन पर नेविगेशन बटन ना होने का खुलासा हुआ है। फोन के रियर पर एक कैपसूल की तरह कैमरा सेटअप है और फोन में आगे व पीछे की तरफ़ नोकिया की ब्रांडिंग देखी जा सकती है। स्मार्टफोन में दांयीं तरफ़ किनारे पर वॉल्यूम व पावर बटन हैं। नोकिया 2 को नोकिया 8 के साथ 16 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.