नोकिया 8 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

यह अपडेट न्यूरल नेटवर्क एपीआई, ऑटोफिल फ्रेमवर्क अपडेट और शेयर्ड मेमोरी एपीआई जैसे आधुनिक एंड्रॉयड फीचर लेकर आया है। इसके अलावा नए अपडेट से आप परफॉर्मेंस में सुधार और बग फिक्स किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही सुधार के साथ आया हैमबर्गर इमोजी भी आपको इसके ज़रिए देखने को मिलेगा। नोकिया 8 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट तकरीबन 1.5 जीबी का है।

नोकिया 8 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू
  • हैंडसेट अब तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम कर रहा था
  • नए अपडेट से आप परफॉर्मेंस में सुधार और बग फिक्स किए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कुछ सप्ताह पहले एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 8 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बीटा अपडेट देना शुरू किया था। हैंडसेट अब तक एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम कर रहा था और हाल में इसे फरवरी एंड्रॉयड सिक्यॉरिटी पैच भी मिला था। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सर्विकास ने मंगलवार को इस नए अपडेट को लेकर ट्वीट के ज़रिए जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''हम नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड ओरियो 8.1 अपडेट जारी कर रहे हैं।'' एंड्रॉयड पुलिस पर देखे गए आधिकारिक लॉग के मुताबिक, नोकिया 8 में जारी किए गए नए अपडेट  (वर्ज़न 4.84ए) में बैटरी सेविंग बटन, नया पावर मेन्यू, नया सेटिंग मेन्यू और ब्लूटूथ बैटरी प्रतिशत मार्क दिया गया है।

यह अपडेट न्यूरल नेटवर्क एपीआई, ऑटोफिल फ्रेमवर्क अपडेट और शेयर्ड मेमोरी एपीआई जैसे आधुनिक एंड्रॉयड फीचर लेकर आया है। इसके अलावा नए अपडेट से आप परफॉर्मेंस में सुधार और बग फिक्स किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही सुधार के साथ आया हैमबर्गर इमोजी भी आपको इसके ज़रिए देखने को मिलेगा। नोकिया 8 में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट तकरीबन 1.5 जीबी का है। इसे वाई-फाई कनेक्शन के ज़रिए ही डाउनलोड करने का विकल्प दिया गया है। अपडेट पाने के लिए आपको अपने नोकिया 8 के सेटिंग मेन्यू, फिर सिस्टम अपडेट्स में जाना होगा। ज्ञात हो कि सितंबर में लॉन्च हुआ नोकिया 8 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ आया था, जिसमें नवंबर में एंड्रॉयड 8.0 अपडेट दिया गया था।

नोकिया 8 के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आता है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है। फोन में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है।

कंपनी ने 'बोथीज़' को नोकिया 8 का सबसे अहम फ़ीचर बताया है। इस फीचर की मदद से यूज़र फोन के फ्रंट व रियर कैमरे से एक साथ वीडियो और तस्वीरें ले सकते हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल ज़ाइस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। ज़ाहिर है कि Nokia 8 की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Android Oreo, HMD Global, Mobiles, Nokia, Nokia 8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »