Nokia 8.1 और Nokia 7 Plus में कौन है बेहतर?

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 8.1 को लॉन्च कर दिया है। आइए Nokia 8.1 और Nokia 7 Plus के बीच का अंतर समझते हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 14:36 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा
  • एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है नोकिया 7 प्लस
  • Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने बुधवार को दुबई में आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 8.1 को लॉन्च कर दिया है। नोकिया 8.1 के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो यह हैंडसेट 6.18 इंच का प्योरडिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा, कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, एंड्रॉयड 9.0 पाई और 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। Nokia 7 Plus का ही अपग्रेड वर्जन है Nokia 8.1। दोनों ही स्मार्टफोन Google Android One प्रोग्राम का हिस्सा हैं। इसका मतलब नोकिया 8.1 और नोकिया 7 प्लस को नियमित रूप से एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहेंगे। आइए कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Nokia 8.1 और Nokia 7 Plus के बीच का अंतर समझते हैं।
 

Nokia 8.1 बनाम Nokia 7 Plus की कीमत

नोकिया 8.1 को यूरोपीय मार्केट में 399 यूरो (करीब 32,200 रुपये) में बेचा जाएगा। यूरोपीय मार्केट में फोन की बिक्री मध्य- दिसंबर से शुरू होगी। यह ब्लू/ सिल्वर, स्टील/ कॉपर और आइरन/ स्टील डुअल टोन कलर वेरिएंट रंग में मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि HMD Global 10 दिसंबर को भारत में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस दिन Nokia 8.1 को भारत लाएगी।
Advertisement

नोकिया 7 प्लस भारतीय मार्केट में 25,999 रुपये में बेचा जाता है। Nokia 7 Plus को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था, लॉन्च के बाद यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon इंडिया पर ब्लैक/ कॉपर और व्हाइट/ कॉपर कलर में बेचा जाता था। अमेज़न इंडिया के अलावा यह फोन नोकिया मोबाइल शॉप और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध था। गौर करने वाली बात यह है कि Nokia 7 Plus फिलहाल भारत में ऑउट-ऑफ स्टॉक है। अभी यह बात स्पष्ट नहीं है कि फोन की बिक्री दोबारा शुरू होगी भी या नहीं।
 

Nokia 8.1 vs Nokia 7 Plus के स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात डिस्प्ले की। डुअल सिम (नैनो) वाले नोकिया 8.1 और नोकिया 7 प्लस स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलते हैं। Nokia 7 Plus स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है तो वहीं Nokia 8.1 में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और एचडीआर10 सपोर्ट है।
Advertisement

अब बात प्रोसेसर, रैम और इनबिल्ट स्टोरेज की। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। तो वहीं Nokia 7 Plus हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है और जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

अब बात रियर कैमरा की। नोकिया 8.1 और नोकिया 7 प्लस में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे हैं जोकि कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। Nokia 8.1 में प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। तो वहीं, Nokia 7 Plus में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। तो दूसरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.6 है।
Advertisement

अब बात सेल्फी कैमरे की। Nokia 8.1 के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। तो वहीं Nokia 7 Plus में फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो फिक्स्ड फोकस के साथ एफ/2.0 अपर्चर से लैस है।

अब बात कनेक्टिविटी और बैटरी की। Nokia 8.1 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। तो वहीं Nokia 7 Plus में कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी के साथ 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है।
Advertisement

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। नोकिया 7.1 प्लस हैंडसेट में 3800 एमएएच क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल हुआ है। दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यूज़र को 19 घंटे तक का टॉकटाइम देगी और 723 घंटे तक फोन को स्टैंडबाय पर रख पाएगी।
Advertisement

अब बात फोन में मौजूद सेंसर की। नोकिया 8.1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। नोकिया 7 प्लस में ऐक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है। Nokia 8.1 का डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम। तो वहीं नोकिया 7 प्लस की लंबाई-चौड़ाई 158.38x75.64x7.99 मिलीमीटर है।
 
नोकिया 8.1 बनाम नोकिया 7 प्लस

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.18 इंच6.00 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3500 एमएएच3800 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9.0 Pieएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन
1080x2244 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.186.00
रिज़ॉल्यूशन
1080x2244 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18.7:918:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-403

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
रैम
4 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
400256

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.4-micron) + 13-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.4-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.6, 1.0-micron)
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल (0.9-micron)16-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.0-micron)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
एनएफसी
-हां
Wi-Fi Direct
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.