Nokia 7 Plus को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू

HMD Global के Nokia 7 Plus स्मार्टफोन को गूगल का लेटेस्ट वर्जन Android 9.0 Pie सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 28 सितंबर 2018 18:11 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड वन परिवार का हिस्सा है नोकिया 7 प्लस
  • नोकिया 7 प्लस में दो रियर कैमरे दिए गए हैं
  • एंड्रॉयड अपडेट का साइज लगभग 1.47 जीबी है
HMD Global के Nokia 7 Plus स्मार्टफोन को गूगल का लेटेस्ट वर्जन Android 9.0 Pie सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले कंपनी ने इस बात की घोषणा की थी कि नोकिया 7 प्लस के लिए एंड्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर अपडेट जारी होने में देरी हो सकती है। लेकिन अब नोकिया ब्रांड के इस मिड-रेंज हैंडसेट के लिए नया एंड्रॉयड वर्जन रोल आउट कर दिया गया है। एंड्रॉयड पाई अपडेट इंस्टॉल होने के साथ ही Nokia 7 Plus में आपको डू नॉट डिस्टर्ब मोड, एडेप्टिव बैटरी फीचर, एडेप्टिव ब्राइटनेस, जेस्चर आधारित नेविगेशन, नया रीडिजाइन डैशबोर्ड और अन्य फीचर्स मिलेंगे। नए सॉफ्टवेयर अपडेट का वर्जन नंबर 3.22C है। फाइल का साइज 1,471 एमबी या 1.47 जीबी है।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए इस बात को कंफर्म किया है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा- हर किसी को पाई चाहिए, इसलिए हम नोकिया 7 प्लस के लिए एंड्रॉयड 9 अपडेट जारी कर रहे हैं। इसमें से कौन सा फीचर आपका पसंदीदा है। अपडेट मिलते ही आपको नोटिफिकेशन प्राप्त होगा या आप सेटिंग्स में जाकर भी अपडेट को चेक कर सकते हैं। एक यूजर द्वारा ट्वीट के मुताबिक, भारतीय यूजर्स को अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नोकिया 7 प्लस भारतीय मार्केट में 25,999 रुपये में मिलेगा।
Advertisement
 

Nokia 7 Plus स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 ओरियो पर चलेगा। बता दें कि यह एंड्रॉयड वन डिवाइस है, यानी नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट की गारंटी है। स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट आठ कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है और जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम।

स्मार्टफोन की खासियतों में से एक इसका कैमरा भी है। हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। तो दूसरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.6 है। इसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम का विकल्प भी जोड़ा गया है। दोनों ही कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो फिक्स्ड फोकस के साथ एफ/2.0 अपर्चर से लैस है।
Advertisement

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी के साथ 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है। फोन में ऐक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद है। फोन में स्मार्ट एंप्लीफायर और नोकिया स्पाटियल ऑडियो के साथ 3 माइक और 1 स्पीकर का अनुभव यूज़र को मिलेगा। हैंडसेट में 3800 एमएएच क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल हुआ है। दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यूज़र को 19 घंटे तक का टॉकटाइम देगी और 723 घंटे तक फोन को स्टैंडबाय पर रख पाएगी।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • Bad
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.