नोकिया 7 और नोकिया 8 के बारे में पता चला, इस प्रोसेसर से होंगे लैस

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 16 मार्च 2017 10:43 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7 और नोकिया 8 मिड-रेंज स्मार्टफोन होंगे
  • इनमें अभी तक लॉन्च नहीं किए गए स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट का होगा इस्तेमाल
  • नोकिया 7, नोकिया 8 को 2017 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की संभावना
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में चर्चा का केंद्र थी नोकिया। कंपनी ने दो किफायती एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ नोकिया 3310 (2017) को नए अवतार में पेश किया। हालांकि, कंपनी ने अभी तक कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया पी1 को नहीं पेश किया है। अब एक ताज़ा रिपोर्ट में नोकिया 7 और नोकिया 8 के बारे में जानकारी सामने आई है। लीक हुए स्पेसिफिकेशन के आधार पर कहा जा सकता है कि ये दोनों ही मिड-रेंज स्मार्टफोन हैं।

नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया 7 और नोकिया 8 मिड-रेंज स्मार्टफोन होंगे। इनमें अभी तक लॉन्च नहीं किए गए स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। एक स्मार्टफोन में 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला छोटा डिस्प्ले होगा। वहीं, बड़े डिस्प्ले वाला हैंडसेट क्वाडएचडी रिज़ॉल्यूशन से लैस होगा। दोनों ही स्मार्टफोन में मेटालिक यूनीबॉडी होने का दावा किया गया है। और इनके बेज़ल बेहद ही पतले होंगे। नोकिया 7 और नोकिया 8 में फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। बड़े कैमरे सेंसर (संभवतः कार्लज़ाइस लैंस) के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद की जा सकती है।

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट की बात करें तो इसे पहले शाओमी के हैंडसेट में इस्तेमाल किए जाने की खबर थी। लेकिन अब स्थिति थोड़ी अलग लग रही है। पुराने लीक के मुताबिक, अब तक लॉन्च नहीं किए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट में स्नैपड्रैगन 820 की तरह कस्टम क्रायो कोर होंगे। स्नैपड्रगैन 660 को बनाने काम 2017 की दूसरी तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है। इसे ओप्पो और वीवो के हैंडसेट में भी इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।

ऐसा लगता है कि नोकिया 7 और नोकिया 8 को भी 2017 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। वैसे, अभी इन हैंडसेट के लॉन्च या उपलब्धता के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 7, Nokia 8, Snapdragon 660, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.