Nokia 7.2 की तस्वीरें लीक, कलर वेरिएंट का पता चला

तस्वीरों में नज़र आ रहा फोन Nokia 7.2 का फॉरेस्ट ग्रीन वेरिएंट है। इससे फोन में वाटरड्रॉप नॉच होने का खुलासा हुआ है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 24 अगस्त 2019 10:33 IST
ख़ास बातें
  • 5 सितंबर को लॉन्च हो सकता है नोकिया 7.2
  • नोकिया 7.2 में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • Nokia 7.2 में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का कैमरा

Nokia 7.2 Pictures: नोकिया 7.2 की तस्वीरें लीक, कलर वेरिएंट का पता चला

Nokia 7.2 बीते कुछ दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। लीक से अब तक इस स्मार्टफोन के डिज़ाइन और चुनिंदा हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही जानकारी दी है कि वह आईएफए 2019 में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इवेंट में दो नए नोकिया फोन लॉन्च होंगे। इंटरनेट पर नोकिया 7.2 और नोकिया 6.2 के लॉन्च होने पर चर्चा गर्म है।

Techmesto नाम के एक टिप्सटर ने नोकिया 7.2 की वास्तविक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों से फोन के डिज़ाइन की पुष्टि होती है। वहीं, रूस से जानकारी सामने आई है कि नोकिया 7.2 हैंडसेट आइस ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन, चारकॉल ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। हाल ही में यह भी पता चला था कि रूसी मार्केट में नोकिया 7.2 का डुअल सिम वेरिएंट आएगा। इसका मॉडल नंबर TA-1196 था। नोकियापावरयूज़र की एक रिपोर्ट में TA-1178 मॉडल नंबर वाले फोन को नोकिया 7.2 के सिंगल सिम वेरिएंट बताया गया था। इस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।

तस्वीरों में नज़र आ रहा फोन नोकिया 7.2 का फॉरेस्ट ग्रीन वेरिएंट है। इससे फोन में वाटरड्रॉप नॉच होने का खुलासा हुआ है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 7.2 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और एचडीआर 10 सपोर्ट होगा। पिछले हिस्से पर सर्कुलर मॉड्यूल में तीन कैमरे दिए जाएंगे। फिंगरप्रिंट सेंसर को भी पिछले हिस्से पर ही जगह मिलेगी।

तीन रियर कैमरों से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। नोकिया 7.2 को हाल ही में गीकबेंच पर भी लिस्ट किया गया था। इससे खुलासा हुआ था कि फोन में स्नैपड्रैगन 660 या स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है और यह क्वालकॉम की क्विक चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।

एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही ऐलान किया था कि वह आईएफए 2019 में 5 सितंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में ही नोकिया 7.2 को पेश किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  3. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.