Nokia 7.2 भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

Nokia 7.2 की कीमत 18,599 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसकी कीमत 19,599 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 19 सितंबर 2019 13:34 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम के साथ आता है नोकिया 7.2
  • नोकिया 7.2 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • Nokia 7.2 के साथ Nokia 6.2 भी हुआ था ग्लोबल मार्केट में लॉन्च

Nokia 7.2 है तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

त्योहारी सीजन से ठीक पहले नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय मार्केट में Nokia 7.2 को लॉन्च कर दिया है। नोकिया 7.2 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन तीन रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है। गौर करने वाली बात है कि नोकिया 7.2 को इस महीने की शुरुआत में आईएफए 2019 ट्रेड शो में Nokia 6.2 के साथ लॉन्च किया गया था। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण नोकिया 7.2 को नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिलने की गारंटी है।
 

Nokia 7.2 price in India, Launch Offers

नोकिया 7.2 की कीमत 18,599 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में फोन के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है। इसकी कीमत 19,599 रुपये रखी गई है। नोकिया 7.2 की बिक्री 23 सितंबर से फ्लिपकार्ट, नोकिया मोबाइल स्टोर और नामी रिटेल स्टोर में शुरू हो जाएगी। यह फोन चारकोल और सेयान ग्रीन रंग में मिलेगा।

कंपनी ने बताया है कि रिटेल स्टोर्स से नोकिया 7.2 खरीदने वाले ग्राहक अगर एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। रिटेल स्टोर्स के लिए यह ऑफर 31 अक्टूबर तक उपलब्ध होगा। जियो सब्सकाइबर्स को 198 रुपये और 299 रुपये के रीचार्ज पर 7,200 रुपये का फायदा होगा। इसमें जियो की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक, क्लियरट्रिप की ओर से 3,000 रुपये का वाउचर और ज़ूमकार पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी।


नोकिया की अपनी वेबसाइट से इस फोन को खरदीने पर 2,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड दिया जाएगा। यह ऑफर भी 31 अक्टूबर 2019 तक उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट से Nokia 7.2 खरीदने वाले ग्राहकों को पुराने फोन एक्सचेंज कराने पर 2,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह ऑफर भी 31 अक्टूबर 2019 तक के लिए है।
 
28 सितंबर 2019 तक फ्लिपकार्ट पर Nokia 7.2 खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। वहीं, फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सिस बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement
 

Nokia 7.2 Specifications

डुअल-सिम नोकिया 7.2 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसे जल्द ही एंड्रॉयड 10 अपडेट भी मिलेगा। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण फोन को तीन साल तक नियमित तौर पर सिक्योरिटी अपडेट और दो साल तक ओएस अपडेट मिलेगा। इसके अलावा एचएमडी ग्लोबल ने बताया है कि नोकिया 7.2 यूज़र्स को तीन महीने के लिए गूगल वन की मेंबरशिप मिलेगी। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

नोकिया 7.2 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह एचडीआर 10 सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement
 

Nokia 7.2 के दो कलर वेरिएंट लॉन्च हुए हैं भारत में


एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।ट

अन्य नोकिया फोन की तरह Nokia 7.2 भी ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। इसमें तीन ज़ाइस बोकेह मोड हैं। ये हैं ज़ाइस मॉडर्न, ज़ाइस स्वर्ल, ज़ाइस स्मूथ।
Advertisement

Nokia 7.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 159.88x75.11x8.25 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Clean Android experience
  • Bad
  • Processor is underpowered for the price
  • Underwhelming low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 50MP कैमरा वाला Poco M8 5G हुआ Flipkart Goat Sale में ₹1000 सस्ता, देखें डील
  2. क्या गाय का गोबर चलाएगा AI? डेटा सेंटर के लिए बिजली बनाने का नया तरीका
  3. Flipkart Goat Sale: ₹20000 में आने वाले टॉप 5 टैबलेट पर हो रही तगड़ी बचत
  4. अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
  5. Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट
  7. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  8. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. ₹80 हजार में लॉन्च हुआ Nothing Phone 3 आधे प्राइस में! Prime Day Sale में आज आखिरी मौका
  10. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.