Nokia 7.1 Plus की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन आए सामने

HMD Global का Nokia 7.1 Plus (उर्फ नोकिया एक्स7) का मॉडल नंबर TA-1131 चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट हुआ है। साइट टीना पर नोकिया 7.1 प्लस की तस्वीरों की भी झलक देखने को मिली है, साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2018 18:52 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट से लैस हो सकता है Nokia 7.1 Plus
  • 4 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है नोकिया 7.1 प्लस
  • दो रैम वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है नोकिया 7.1 प्लस

Photo Credit: TENAA

HMD Global का Nokia 7.1 Plus (उर्फ नोकिया एक्स7) का मॉडल नंबर TA-1131 चीन  की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट हुआ है। साइट टीना पर नोकिया 7.1 प्लस की तस्वीरों की भी झलक देखने को मिली है, साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं। तस्वीर देखने से पता चला है कि Nokia ब्रांड का यह स्मार्टफोन दो रियर कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन होगा। इसके अलावा Nokia 7.1 Plus में 4 जीबी और 6 जीबी दो रैम वेरिएंट मिलेंगे। एचएमडी ग्लोबल 4 अक्टूबर को इवेंट का आयोजन कर रही है, इवेंट के दौरान नोकिया 7.1 प्लस को लॉन्च किया जा सकता है।

Nokiamob.net ने स्पॉट किया और TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिय 7.1 प्लस के मॉडल नंबर TA-1131 में 6.18 इंच फुल एचडी+ (1080*2246 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले मिल सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के  लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट) दिया जा सकता है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और  6 जीबी रैम/128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

साइट टीना पर लिस्टिंग के मुताबिक, सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर रहेगा। फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे दिए गए हैं, प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है । यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो सपोर्ट के साथ आ सकता है। एचएमडी ग्लोबल का यह हैंडसेट भी गूगल एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। पावर बैकअप के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसका वजन 185 ग्राम है। हैंडसेट की लंबाई-चौड़ाई 154.8×75.76×7.97 मिलीमीटर है, स्मार्टफोन ब्लू, रेड और सिल्वर रंग में उपलब्ध होगा।

TENAA लिस्टिंग पर मौजूद तस्वीर पहले लीक हुई तस्वीरों से मिलती जुलती हैं। हैंडसेट में पतले-बेजल वाला डिस्प्ले और नॉच डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता है। बैक पैनल पर वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। टीना लिस्टिंग के अलावा, WinFuture.de के Roland Quandt ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह हैंडसेट नोकिया 7.1 प्लस नहीं बल्कि नोकिया 7.1 के नाम से जाना जाएगा। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिाएंट होगा और इसकी कीमत 399 यूरो (लगभग 33,700 रुपये) हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  2. Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
  3. Flipkart GOAT vs Amazon Prime Day Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी दोनों सेल, यहां जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को 'सबकुछ' मान पहले नौकरी से निकाला! अब कंपनियां फिर से कर रहीं भर्ती ...
  2. Citizen ने 'स्पाइडर मैन' वॉच की लॉन्च, रात में चमकती है, 100 मीटर पानी में भी नहीं होगी खराब! जानें कीमत
  3. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  4. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  5. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  6. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  7. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  9. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.