Nokia 7.1 की तस्वीरें लीक, डिस्प्ले नॉच और डुअल रियर कैमरा सेटअप की मिली झलक

Nokia 7.1 Plus को HMD Global द्वारा 4 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि इस इवेंट में HMD Global के पिटारे में सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2018 15:53 IST
ख़ास बातें
  • TA-1100 मॉडल नंबर वाले Nokia 7.1 की तस्वीरें सार्वजनिक
  • नोकिया 7.1 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा
  • 5.84 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी पैनल होगा Nokia 7.1 में
Nokia 7.1 Plus को HMD Global द्वारा 4 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी का यह इवेंट लंदन में आयोजित होगा। इसके बाद कंपनी भारत में 11 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जहां नोकिया 7.1 प्लस को ही पेश किए जाने को लेकर चर्चा गर्म है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि HMD Global के पिटारे में सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं है। एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बीते साल के Nokia 7 के अपग्रेड Nokia 7.1 को जल्द ही लॉन्च किए जाने के बारे में दावा किया गया है। स्मार्टफोन के कथित प्रेस रेंडर सार्वजनिक हुए हैं। इन तस्वीरों में यह फोन कॉम्पेक्ट Nokia 7.1 Plus जैसा लगता है, वो भी डिस्प्ले नॉच और बॉटम चिन के साथ।

विनफ्यूचर के नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने TA-1100 मॉडल नंबर वाले Nokia 7.1 की तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। तस्वीरों में फ्रंट पैनल पर Nokia 7.1 Plus जैसा डिस्प्ले नॉच और नोकिया ब्रांडिंग के साथ बॉटम चिन नज़र आ रहा है। ग्राफिक्स से बनी तस्वीरों में पिछले हिस्से पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, वृताकार फिंगरप्रिंट सेंसर और एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग है।
 

Nokia 7.1 कीमत

Nokia 7.1 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (करीब 29,500 रुपये) होने के दावे हैं। फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 399 यूरो (करीब 33,700 रुपये) होगी। फोन को ब्लू और स्टील ग्रे रंग में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

Nokia 7.1 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7.1 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा और इसमें एंड्रॉयड 8.1 ओरियो दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी पैनल होगा, 18.7:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Nokia 7.1 में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स और 4k वीडियो सपोर्ट के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन की मोटाई 8 मिलीमीटर होगी और वज़न 159 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
  2. Sony PlayStation गेम्स के लिए 2028 से फिजिकल डिस्क होंगे बंद!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic Gaming Tablet 5 Pro हुआ लॉन्च, 8,300mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Samsung लेटेस्ट फोन Galaxy Jump 5 हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च
  4. iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी!
  5. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
  6. अब भारत के लिए बनेगा अपना हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस! ARC ने की एंट्री
  7. WhatsApp ने तोड़ी चुप्पी! Username फीचर पर उठे सवालों का एक-एक कर दिया जवाब
  8. Sony PlayStation गेम्स के लिए 2028 से फिजिकल डिस्क होंगे बंद!
  9. Xiaomi Wireless Mouse 4 Pro हुआ लॉन्च, साइलेंट क्लिक फीचर से लैस, जानें कीमत
  10. AI को 'सबकुछ' मान पहले नौकरी से निकाला! अब कंपनियां फिर से कर रहीं भर्ती ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.