Nokia 7.1 के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट ज़ारी

Nokia 7.1, एचएमडी ग्लोबल के पिटारे का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड 9.0 पाई का अपडेट मिलने लगा है। बता दें कि यह Nokia 6.1 Plus, Nokia 6.1 और Nokia 7 Plus के बाद चौथा नोकिया स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिला है।

Nokia 7.1 के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट ज़ारी
ख़ास बातें
  • Nokia 7.1 का 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट भी उपलब्ध
  • HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने अपडेट की दी जानकारी
  • स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है Nokia 7.1
विज्ञापन
Nokia 7.1, एचएमडी ग्लोबल के पिटारे का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड 9.0 पाई का अपडेट मिलने लगा है। बता दें कि यह Nokia 6.1 Plus, Nokia 6.1 और Nokia 7 Plus के बाद चौथा नोकिया स्मार्टफोन है जिसे एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिला है। Nokia का यह फोन भी एंड्रॉयड वन हैंडसेट है, यानी इस फोन को पहले से नियमित सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। इसके अलावा यूरोपीय मार्केट में Nokia 7.1 का डुअल सिम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भी उतारा गया है।

गौर करने वाली बात है कि एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही Nokia 7.1 को नवंबर तक एंड्रॉयड पाई दिए जाने का वादा किया था। अब महीना खत्म होने से पहले एचएमडी ग्लोबल ने अपडेट देने की जानकारी दी है। इसके बारे में HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट करके बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि यह अपडेट एक साथ हर नोकिया 7.1 हैंडसेट के लिए नहीं उपलब्ध होगा। रोलआउट फेज़ के आधार पर हो रहा है। ऐसे में थोड़ा वक्त लग सकता है।

दूसरी तरफ, Nokia 7.1 का डुअल सिम 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज यूरोपीय मार्केट में उपलब्ध करा दिया गया है। यह जानकारी चेक गणराज्य की रिटेलर वेबसाइट से सामने आई। याद रहे कि इस फोन को शुरुआत में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था।
 

Nokia 7.1 स्पेसिफिकेशन

डुअल-नैनो सिम वाला Nokia 7.1 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो वाले नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। स्टोरेज की बात करें तो Nokia 7.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी/ 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Nokia 7.1 में 3 जीबी/ 4 जीबी रैम के विकल्प मिलेंगे। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे। एफ/1.8 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर जुगलंबदी में काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन डुअल फ्लैश और कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। यूज़र एक वक्त पर दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में ला सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, टाइप सी (यूएसबी 2.0), ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और नोकिया ओज़ो ऑडियो सपोर्ट है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर), ई-कंपास, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। 3060 एमएएच की बैटरी हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Nokia के इस हैंडसेट का डाइमेंशन 155x75.5x7.85 मिलीमीटर है और वजन 160 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great display
  • Sleek and compact
  • Android One and no software bloat
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • कमियां
  • Face recognition is iffy
  • Competition offers better specifications
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Android Pie
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »