Nokia 6 की आज अमेज़न इंडिया पर दूसरी सेल

नोकिया 6 (रिव्यू) स्मार्टफोन को पहली बार पिछले हफ्ते, 23 अगस्त को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। और दोपहर 12 बजे आयोजित की गई सेल में फोन कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अब बुधवार, 30 अगस्त को एक बार फिर Nokia 6 स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Nokia 6 की आज अमेज़न इंडिया पर दूसरी सेल
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 आज दूसरी बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा
  • नोकिया 6 नोकिया का मिड-रेंज स्मार्टफोन है
  • फोन के लिए HMD ग्लोबल ने एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न के साथ साझेदारी की है
विज्ञापन
नोकिया 6 (रिव्यू) स्मार्टफोन को पहली बार पिछले हफ्ते, 23 अगस्त को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। और दोपहर 12 बजे आयोजित की गई सेल में फोन कुछ ही सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अब बुधवार, 30 अगस्त को एक बार फिर Nokia 6 स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन के लिए दोपहर 12 बजे एक बार फिर सेल का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि नोकिया 6 के लिए अमेज़न इंडिया पर पहली सेल के लिए 10 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हुए थे। अमेज़न इंडिया भारत में एचएमडी ग्लोबल का एक्सक्लूसिव ऑनलाइन पार्टनर है। नोकिया 6 खरीदने के लिए अमेज़न पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। याद दिला दें कि, नोकिया 6 भारत में पहली बार जून में नोकिया 3 और नोकिया 5 के साथ लॉन्च हुआ था।  नोकिया 6 को मैट ब्लैक, सिल्वर और टैम्पर्ड ब्लू कलर वेरिएंट में मिलता है।


(यह भी पढ़ें: नोकिया 6 का रिव्यू)

नोकिया 6 की भारत में कीमत और ऑफर

अमेज़न इंडिया के ऑफर की बात करें तो पिछली सेल में मिले ऑफर आज भी मिलेंगे। अमेज़न प्राइम मेंबर को अमेज़न पे बैलेंस के जरिए फोन खरीदने पर 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वोडाफोन यूज़र को अपने नोकिया 6 पर 5 महीने के लिए 249 रुपये प्रति महीने पर 10 जीबी डेटा भी मिलेगा। इसके अलावा फोन खरीदने वाले सभी ग्राहकों को किंडल ईबुक्स पर 80 प्रतिशत ऑफ (300 रुपये तक) की छूट मिलेगी और Makemytrip.com पर 2,500 रुपये तक की छूट (1,800 रुपये होटल पर और 700 रुपये घरेलू फ्लाइट पर) मिलेगी।

(मोबाइल लॉन्च, स्मार्टफोन रिव्यू, और अन्य काम की जानकारी पाएं हमारे यूट्यूब चैनल से। सब्सक्राइब करें)

नोकिया 6 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • कमियां
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »