नोकिया एंड्रॉयड मोबाइल हुआ लॉन्च, जानें नोकिया 6 की कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
कुणाल दुआ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2017 16:20 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ब्रांड के पहले एंड्रॉयड फोन को एचएमडी ग्लोबल द्वारा पेश किया
  • नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
  • इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है
नोकिया ब्रांड के पहले एंड्रॉयड फोन नोकिया 6 को रविवार को लॉन्च कर दिया गया। नोकिया एंड्रॉयड मोबाइल को एचएमडी ग्लोबल द्वारा पेश किया गया है। बता दें कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन अब एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए और बेचे जाएंगे।

एचएमडी ग्लोबल ने बिना किसी शोर-शराबे के नोकिया 6 को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। पहले इसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए जाने की ख़बरें थीं। नोकिया 6 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

(जानेंः नोकिया 6 के सारे स्पेसिफिकेशन)

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं।
Advertisement

फिलहाल, सॉफ्टवेयर को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता। नोकिया 6 को आम एंड्रॉयड फोन से अलग पहचान देने के लिए कंपनी ने कुछ किया है, इसके बारे में अभी नहीं पता चल सकता है। इससे पहले एचएमडी ग्लोबल ने कहा था कि नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड फोन में ग्राहकों को स्टॉक एंड्रॉयड ओएस का अनुभव मिलेगा।
Advertisement

भारत में नोकिया 6 की कीमत और रिलीज की तारीख
आपको निराशा हाथ लगने वाली है। नोकिया 6 को सिर्फ चीन में बेचा जाएगा। वहां पर यह फोन 2017 के शुरुआती महीनों में 1699 चीनी युआन (करीब 16,750 रुपये) में मिलेगा।
Advertisement

कंपनी ने साफ कहा है कि नोकिया 6 को फिलहाल किसी और मार्केट में लॉन्च करने की योजना नहीं है। हालांकि, नोकिया 6 शुरुआत है और 2017 की पहली छमाही में नोकिया ब्रांड के और भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia, Nokia 6 price, Nokia 6 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.