Nokia 6.1 के लिए ज़ारी हुआ यह अहम अपडेट

HMD Global ने भारत में अपने Nokia 6.1 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट रोलआउट कर दिया है। नया अपडेट सिंतबर महीने के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2018 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 को भारत में इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था
  • Nokia 6 (2018) के रियर पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • सिक्योरिटी पैच मालवेयर व फिशिंग गतिविधियों से जुड़ी कमियों को दूर करता है
HMD Global ने भारत में अपने Nokia 6.1 स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट रोलआउट कर दिया है। नया अपडेट सिंतबर महीने के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। अपडेट के लिए Nokia 6.1 के यूज़र नोटिफिकेशन पैनल की जांच कर सकते हैं, या सेटिंग्स में जाकर अपडेट की स्टेटस जान सकते हैं। सितंबर का सिक्योरिटी पैच कई कमियों को दूर करता है। इनमें मीडियो फ्रेमवर्क वाली वो कमी भी है जो आपके नोकिया 6.1 हैंडसेट की सिक्योरिटी को खतरे में डाल सकती है। ऐसे में हम आपको अपने Nokia 6.1 को जल्द ही अपडेट करना सुझाव देंगे। क्योंकि कई बार सिक्योरिटी पैच मालवेयर और फिशिंग गतिविधियों से जुड़ी कमियों को दूर करते हैं।

NokiaPowerUser की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के अलावा यूएई और जर्मनी में Nokia 6.1 के यूज़र को यह अपडेट मिल रहा है। संभव है कि इसे फेज़ के आधार पर रोलआउट किया जाए। धीरे-धीरे सभी डिवाइस को यह अपडेट मिल जाएगा। अगर आपको अपडेट के संबंध में कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप सेटिंग्स में जाकर जांच लें। इसके लिए हम आपको वाई-फाई कनेक्शन इस्तेमाल करने का सुझाव देंगे। इसके अलावा फोन की बैटरी को 80 प्रतिशत तक चार्ज कर लें। यह अपडेट 81.7 एमबी का है।
Advertisement


याद रहे कि Nokia 6.1 को भारत में इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था। इसका 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,499 रुपये का है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Nokia 6 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Nokia 6 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें कुछ कस्टमाइज़ेशन व अपडेट्स डाले गए हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। साथ ही इसमें गुरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मौज़ूद है। फोन में काम करता है 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 3 व 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम। पहले भारत में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। अब नया वेरिएंट 13 मई से बिकना शुरू हो जाएगा, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। (पढ़ें रिव्यू)

कैमरे पर विस्तार से बात करें तो Nokia 6 (2018) के रियर पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ज़ाइस ऑप्टिक, डुअल टोन एलईडी फ्लैश व एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। इसमें अपर्चर एफ/2.0 है। फोन 32 जीबी व 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज विकल्प में आए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, नोकिया स्पाटियल टेक्नॉलजी से लैस 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी, जिसके 16 घंटे टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। फोन 507 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है, ऐसा कंपनी का दावा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD GLobal

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.