Nokia 6.1 Plus की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर

HMD Global ने पिछले सप्ताह भारत में Nokia 6.1 Plus को लॉन्च किया है। नोकिया 6.1 प्लस की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Nokia.com पर होगी।

Nokia 6.1 Plus की पहली सेल आज, जानें लॉन्च ऑफर
ख़ास बातें
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में
  • Nokia 6.1 Plus में है 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले
  • Flipkart और Nokia.com पर होगी नोकिया 6.1 प्लस की बिक्री
विज्ञापन
HMD Global ने पिछले सप्ताह भारत में Nokia 6.1 Plus को लॉन्च किया है। एचएमडी ग्लोबल का यह पहला ऐसा नोकिया स्मार्टफोन है जो डिस्प्ले नॉच के साथ लॉन्च हुआ है। नोकिया 6.1 प्लस की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और Nokia.com पर होगी। Nokia 6.1 Plus में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और दो रियर कैमरे मिलेंगे। नोकिया 6.1 प्लस की कीमत 15,999 रुपये है। इस दाम में यह हैंडसेट शाओमी के Redmi Note 5 Pro को टक्कर देता है। Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है, इसका मतलब यह स्टॉक एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर पर चलता है। इसका मतलब आपको समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट भविष्य में मिलते रहेंगे। पिछले हफ्ते हुए इवेंट में कंपनी ने Nokia 5.1 Plus को भी लॉन्च किया है। नोकिया 5.1 प्लस भारत में कब बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, इस बात का पता फिलहाल नहीं लग पाया है।
 

Nokia 6.1 Plus लॉन्च ऑफर

अब बात लॉन्च ऑफर की। जियो यूजर यदि 199 रुपये, 249 रुपये या 448 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो उन्हें 240 जीबी डेटा ( 20 जीबी डेटा प्रति माह 12 महीनों के लिए) दिया जाएगा। इस के अलावा 1,800 का कैशबैक भी मिलेगा। यह कैशबैक वाउचर के रूप में मिलेगा, यूजर को 36 वाउचर दिए जाएंगे। हर वाउचर की कीमत 50 रुपये होगी। ग्राहक चाहे तो Nokia 6.1 Plus को बिना ब्याज वाली ईएमआई पर भी खरीद सकेंगे। एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। Nokia 6.1 Plus का 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च किया गया है। अभी तक यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट और Nokia.com पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध था। आज दोनों ही वेबसाइट पर नोकिया 6.1 प्लस बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। नोकिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त से Nokia 6.1 Plus की डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।
 

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Redmi Note 5 Pro
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 साल तक चल सकता है Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत
  2. 10 करोड़ साल पहले का डायनासोर मिला! पानी में तैरता था खूंखार शिकारी
  3. POCO X8 Pro होगा 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 2 कैमरा के साथ 26 मार्च को लॉन्च!
  4. Realme Narzo 90 5G vs Samsung Galaxy F36 5G vs Moto G96 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  5. TVS Motor की EV सेल्स में धूम, बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टूव्हीलर, Ola फिसली 7वें नम्बर पर
  6. फोन में मौजूद किसी फोटो को सेकेंड में ऐसे करें सर्च, ये है आसान तरीका
  7. Chandra Grahan 2026 Live: साल का पहला चंद्र ग्रहण, इतने बजे से दिखेगा, भारत में जानें सूतक, सावधानियां
  8. 11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 16e, सबसे तगड़ी iPhone डील
  9. Mahindra ने लॉन्च की XEV 9e Cineluxe एडिशन, जानें प्राइस, रेंज
  10. नए iPad Air का भारत में लॉन्च, M4 चिप, 1TB तक स्टोरेज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »