Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम

Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus Price Cut: नोकिया 7.1 और नोकिया 6.1 प्लस की कीमत में कटौती कर दी गई है। जानें नया दाम।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 अगस्त 2019 16:19 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus में है 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले
  • नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में

Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus की कीमतों में कटौती, जानें नए दाम

Nokia 7.1 और Nokia 6.1 Plus खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। नोकिया 7.1 और नोकिया 6.1 प्लस की कीमत में कटौती कर दी गई है। नोकिया ब्रांड के दोनों ही हैंडसेट नई कीमत के साथ नोकिया इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हैं। याद करा दें कि नोकिया 7.1 को पिछले साल नवंबर में भारतीय बाजार में उतारा गया था, वहीं नोकिया 6.1 प्लस को पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने इस साल फरवरी में नोकिया 6.1 प्लस के 6 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में उतारा था।
 

Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus की भारत में कीमत

नोकिया इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर अपडेटेड लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया 7.1 (रिव्यू) की कीमत को घटाकर 12,999 रुपये कर दिया गया है। हैंडसेट को भारत में 19,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि अप्रैल में कीमत में कटौती के बाद यह 17,999 रुपये में बेचा जा रहा था।
Advertisement

नोकिया 6.1 प्लस के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती के बाद अब यह 11,999 रुपये, जबकि इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। याद करा दें कि पिछले साल नोकिया 6.1 प्लस के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 15,999 रुपये तो वहीं इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट को 18,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। फिलहाल ये दोनों ही हैंडसेट नई कीमत के साथ नोकिया ऑनलाइन स्टोर पर लिस्ट हैं, Amazon और Flipkart पर अभी ये हैंडसेट नई कीमत के साथ लिस्ट नहीं किए गए हैं।

हमने यह जानने के लिए एचएमडी ग्लोबल से संपर्क किया है कि हैंडसेट की कीमत में  स्थायी रूप से कटौती की गई है या फिर अस्थायी रूप से। कंपनी से जवाब आने के बाद हम खबर को अपडेट करेंगे।
Advertisement
 

Nokia 7.1 specifications

19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो वाले नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। स्टोरेज की बात करें तो नोकिया 7.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। नोकिया 7.1 में 4 जीबी रैम मिलेगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे। एफ/1.8 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर जुगलंबदी में काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन डुअल फ्लैश और कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। यूज़र एक वक्त पर दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में ला सकते हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, टाइप सी (यूएसबी 2.0), ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और नोकिया ओज़ो ऑडियो सपोर्ट है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर), ई-कंपास, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। 3060 एमएएच की बैटरी हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Nokia के इस हैंडसेट का डाइमेंशन 155x75.5x7.85 मिलीमीटर है और वजन 160 ग्राम।
 

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया 6.1 प्लस में 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

 नोकिया 6.1 प्लस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display
  • Sleek and compact
  • Android One and no software bloat
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Bad
  • Face recognition is iffy
  • Competition offers better specifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.