Nokia 6.1 Plus के लॉन्च इवेंट के हाइलाइट्स

नोकिया ब्रांड का लॉन्च इवेंट शुरू हो गया है। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने जानकारी दी कि Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल दो नए फोन भारत में लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अगस्त 2018 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 Plus के स्पेसिफिकेशन Nokia X6 से मिलते जुलते हैं
  • Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा
  • Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
नोकिया ब्रांड का लॉन्च इवेंट शुरू हो गया है। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने जानकारी दी कि Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल दो नए फोन भारत में लॉन्च करेगी। ये हैं Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus। बता दें कि नोकिया 6.1 प्लस चीन में लॉन्च किए गए Nokia X5 का ग्लोबल वेरिएंट है। वहीं, नोकिया 5.1 प्लस बीते महीने चीन में लॉन्च किए गए Nokia X5 का ग्लोबल वेरिएंट है।

Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus में 5.8 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले हैं। नोकिया 6.1 प्लस स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ आता है। वहीं, नोकिया 5.1 प्लस में हीलियो पी60 प्रोसेसर है। दोनों ही स्मार्टफोन दो रियर कैमरे के साथ आते हैं। नोकिया 6.1 प्लस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और नोकिया 5.1 प्लस में 8 मेगापिक्सल का।
Advertisement

अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक, इसे फ्लिपकार्ट पर बेचे जाने की संभावनाएं हैं। अहम खासियतों की बात करें तो नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के हर एक पहलू का खुलासा थोड़ी देर में आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट में हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि गैजेट्स 360 आपको इस लॉन्च इवेंट के बारे में पल-पल अपडेट देता रहेगा।
 

Nokia 6.1 Plus के लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम

नोकिया 6.1 प्लस के लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम फेसबुक पर उपलब्ध होगा। हमने आपकी सुविधा के लिए लिंक को इंबेड कर दिया है। लॉन्च इवेंट शुरू होते ही आप वीडियो पर प्ले बटन दबा दीजिए और लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीम देखें।

Nokia 6.1 Plus की भारत में कीमत

नोकिया के इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को हॉन्ग कॉन्ग में 2,288 हॉन्ग कॉन्ग डॉलर (लगभग 20,100 रुपये) में लॉन्च किया गया था। Nokia X6 की कीमत  1,299 चीनी युआन (लगभग 13,800 रुपये) है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपये) है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,100 रुपये) है. भारत में Nokia 6.1 Plus की कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद है।
Advertisement
 

Nokia 6.1 Plus के स्पेसिफिकेशन

Nokia 6.1 Plus के स्पेसिफिकेशन Nokia X6 से मिलते जुलते हैं। नोकिया का यह हैंडसेट एंड्रॉयड वन है। डुअल-सिम (नैनो) वाला Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Smartphones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.