Nokia 6 और Nokia 5 को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू

आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी सर्विकास ने इस संबंध में ट्वीट किया था, जिससे एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने वाले नोकिया स्मार्टफोन का खुलासा हुआ था। इसके अलावा साल 2017 में ही गूगल ने कई स्मार्टफोन निर्माताओं के डिवाइस की जानकारी दी थी, जिन्हें 2017 के आख़िर तक एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 30 जनवरी 2018 17:19 IST
ख़ास बातें
  • 'एंड्रॉयड ओरियो परिवार' में शामिल किए गए Nokia 5 और Nokia 6
  • एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • क्या हैं एंड्रॉयड ओरियो के खास फीचर, जानने के लिए पढ़ें खबर
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रांड वाले एंड्रॉयड स्मार्टफोन Nokia 5 और  Nokia 6  को 'एंड्रॉयड ओरियो परिवार' में शामिल कर दिया है। यानी अब नोकिया 5, नोकिया 6 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की। सरविकास ने ट्वीट कर कहा, ''सबसे आकर्षक और आसान! नोकिया 5 और नोकिया 6 अब आधिकारिक तौर पर AndroidOreo  परिवार में शामिल हो गए हैं।''

आपको बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी सरविकास ने इस संबंध में ट्वीट किया था, जिससे एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने वाले नोकिया स्मार्टफोन का खुलासा हुआ था। इसके अलावा साल 2017 में ही गूगल ने कई स्मार्टफोन निर्माताओं के डिवाइस की जानकारी दी थी, जिन्हें 2017 के आख़िर तक एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलने की बात कही गई थी। इन कंपनियों में एचएमडी के फोन भी शामिल थे।
Advertisement

एंड्रॉयड ओरियो, तकनीकी तौर पर ऑपरेटिंग सिस्टम का 8.0 वर्ज़न है। एंड्रॉयड ओरियो के साथ पिक्चर-इन-पिक्चर मोड (इसके जरिए यूज़र किसी वीडियो को किसी दूसरे ऐप के ऊपर एक छोटी विंडो में रीसाइज़ और मूव कर पाएंगे), नोटिफिकेशन डॉट्स, गूगल प्ले प्रोटेक्ट सिक्यॉरटी स्कैन, ऑटोफिल पासवर्ड और फास्टर बूट अप जैसे फीचर यूजर को मिलेंगे।

एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो का फाइनल बिल्ड रिलीज किया था। और कंपनी ने नोकिया 5 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा बिल्ड जारी करने की जानकारी दी थी।
Advertisement

याद रहे कि नोकिया 5 मिडरेंज स्मार्टफोन को इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन के अहम स्पेसिफिकेशन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज शामिल हैं। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी मौजूद है।
Advertisement


वहीं नोकिया 6 (पढ़ें रिव्यू) की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Stock Android
  • Great speakers
  • Bad
  • Heats up with heavy use
  • Sub-par camera performance
  • Slow charging
  • No notification LED
  • Slightly overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia5, Nokia6, android oreo, nokia android update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  2. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  5. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  7. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  8. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  9. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  10. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.