Nokia 5.3 के स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च से पहले लीक

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया 5.3 के 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होगी। जानकारी तो यह भी है कि इस फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा जिसे कंपनी बाद में लॉन्च कर सकती है।

Nokia 5.3 के स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च से पहले लीक

Nokia 5.3 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660/665 प्रोसेसर हो सकता है

ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 के अपग्रेड के तीन कलर वेरिएंट होने का दावा
  • HMD Global का लॉन्च इवेंट 19 मार्च को
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैैमरा हो सकता है नोकिया 5.1
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global लंदन में 19 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस इवेंट में अपने पहले 5जी स्मार्टफोन Nokia 8.2 5G और Nokia 5.1 के अपग्रेड Nokia 5.3 को उतारा सकती है। इसके अलावा कुछ और फोन लाए जाएंगे। अब एक नई रिपोर्ट के फोन के कथित कलर विकल्प के बारे में बताया गया है। इस रिपोर्ट से कुछ स्पेसिफिकेशन का भी पता चला है। दावा किया गया है कि इसके दो वेरिएंट होंगे- 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। पहले दावा किया गया था कि फोन का नाम Nokia 5.2 होगा। लेकिन नई रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी के अगले बजट स्मार्टफोन का नाम नोकिया 5.3 होगा।

Nokia Power User की रिपोर्ट के मुताबिक, एचएमडी ग्लोबल अपने नोकिया 5.1 हैंडसेट के अपग्रेड को Nokia 5.3 को नाम से उतारेगी। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट में Nokia 5.2 नाम होने का दावा था। इसके अलावा फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया 5.3 के 3 जीबी और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होगी। जानकारी तो यह भी है कि इस फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा जिसे कंपनी बाद में लॉन्च कर सकती है। पता चला है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। दावा है कि इस नोकिया स्मार्टफोन की बैटरी 4,000 एमएएच की होगी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि Nokia 5.1 के अपग्रेड के तीन कलर वेरिएंट होंगे- चारकोल व सेयान। तीसरे कलर वेरिएंट के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। फोन में चार रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। ऐसा दावे पहले भी किए जा चुके हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 8 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का हो सकता है। फोन की स्क्रीन 6.55 इंच की हो सकती है।

फोन को हाल ही में Geekbench पर 'Captain America' कोडनेम के साथ लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से 3 जीबी रैम और क्वालकॉम प्रोसेसर के बारे में पता चला है। बताया गया है कि नोकिया 5.3 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660/665 प्रोसेसर हो सकता है।

इसके अतिरिक्त Nokia Power User की रिपोर्ट में स्मार्टफोन के 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 180 डॉलर (करीब 13,200 रुपये) होने का दावा किया गया है।

बता दें कि नोकिया 8.2 5जी, नोकिया 5.3 और नोकिया 1.3 फोन को MWC (मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस) 2020 में पेश होने वाले थे। लेकिन कोरोनावायरस के चलते यह इवेंट रद्द हो गया। अब उम्मीद है कि कंपनी 19 मार्च को लंदन के इवेंट में इन प्रोडक्ट से पर्दा उठा लेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमराहां
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »