Nokia 5.2 इस कोडनेम से बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, सामने आए कई स्पेसिफिकेशन

Captain America कोडनेम वाला यह Nokia फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा। इसमें 6.2 इंच का डिस्प्ले, 3,500 एमएएच की बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होगी।

Nokia 5.2 इस कोडनेम से बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, सामने आए कई स्पेसिफिकेशन

Nokia का लॉन्च इवेंट 19 मार्च को

ख़ास बातें
  • Nokia 5.2 का कोडनेम है Captain America
  • पहले MWC 2020 में नोकिया 5.2 को लॉन्च किए जाने की थी खबर
  • नोकिया 5.2 में सेल्फी कैमरा टियर ड्रॉप नॉच के साथ आएगा
विज्ञापन
Nokia 5.2 गीकबेंच वेबसाइट पर 'HMD Global CaptainAmerica' मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। पुरानी रिपोर्ट्स में भी इस फोन का कोडनेम 'कैप्टन अमेरिका' होने का ज़िक्र था। पहले यह फोन MWC 2020 में लॉन्च होने वाला था, लेकिन कोरोनावायरस के चलते इस ट्रेड फेयर को रद्द कर दिया गया। अब उम्मीद की जा रही है कि एचएमडी ग्लोबल 19 मार्च को लंदन में इसे लॉन्च करेगी। Geekbench की लिस्टिंग के अनुसार, नोकिया 5.2 फोन 3 जीबी रैम और क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम कर सकता है। इसके साथ ही फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 313 स्कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में 1419 का स्कोर मिला है। गीकबेंच लिस्टिंग में प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है।

इस लिस्टिंग में प्रोसेसर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि Nokia 5.2 में स्नैपड्रैगन 660, 665 या फिर 632 प्रोसेसर हो सकता है। इसकी क्लॉकस्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ हो सकती है। Captain America कोडनेम वाला यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ आ सकता है। नोकिया 5.2 फोन में 6.2 इंच का डिस्प्ले, 3,500 एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद थी। इसकी कीमत EUR 169 (लगभग 13,300 रुपये) हो सकती है। नोकिया 5.2 हैंडसेट 2018 में लॉन्च किए गए नोकिया 5.1 का अपग्रेड होगा।

पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, नोकिया 5.2 में सेल्फी कैमरा टियर ड्रॉप नॉच के साथ आएगा। वहीं, फोन के चार रियर कैमरे सर्कुलर मॉड्यूल में आएंगे।

पहले कयास लगाए जा रहे थे कि MWC 2020 में एचएमडी ग्लोबल अपने Nokia 8.2 5G, Nokia 5.2 और Nokia 1.3 से पर्दा उठा सकती है। लेकिन कोरोनावायरस के चलते यह इवेंट रद्द हो गया। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास के ट्वीट के अनुसार कंपनी 19 मार्च को लंदन में नया इवेंट आयोजित करने वाली है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमराहां
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »