Nokia 5.1 Plus को मिला यह अहम एंड्रॉयड अपडेट

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्वेयर अपडेट जारी किया है।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 30 नवंबर 2018 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का डिस्प्ले है
  • Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर से लैस है Nokia 5.1 Plus

Nokia 5.1 Plus को मिला यह अहम एंड्रॉयड अपडेट

Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्वेयर अपडेट जारी किया है। नोकिया 5.1 प्लस को नए एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बिल्ड के साथ नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट मिला है। NokiaPowerUser की एक रिपोर्ट में मौजूद चेंजलॉग को देखने से पता चला है कि नया सॉफ्टवेयर अपडेट लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच, यूजर-इंटरफेस इंप्रूवेंटमेंट और इंप्रूव्ड सिस्टम स्टेबिलिटी के साथ आ रहा है। एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही इस बात को साफ कर दिया है कि सभी नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन को कम से कम दो सालों तक ओएस अपडेट सपोर्ट मिलेगा। यही वजह है कि HMD Global मार्केट में मौजूद नोकिया स्मार्टफोन के लिए तेजी से सिक्योरिटी एवं ओएस अपडेट को जारी कर रही है।

NokiaPowerUser की रिपोर्ट से पता चला है कि फिलहाल नया सॉफ्टवेयर अपडेट भारत और इंडोनेशियो में मौजूद यूजर के लिए रोल आउट किया गया है। यदि आपको अभी तक नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > Software updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। Nokia 5.1 Plus को मिले नए सॉफ्टवेयर अपडेट का साइज 250.8 एमबी है।
 

Photo Credit: NokiaPowerUser

Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। चीनी मार्केट में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा सकेंगे।

Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, यरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.86 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.