Nokia 5.1 Plus की कीमत का खुलासा 24 सितंबर को

Nokia 5.1 Plus की कीमत का ऐलान 24 सितंबर को दोपहर 2 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर किया जाएगा। याद रहे कि Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन हकीकत में Nokia X5 का ग्लोबल अवतार है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 20 सितंबर 2018 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 5.86 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है नोकिया 5.1 प्लस में
  • स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus के दो वेरिएंट हैं

Nokia X5 का ग्लोबल वेरिएंट है Nokia 5.1 Plus

Nokia 5.1 Plus हैंडसेट को इस साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने लॉन्च के वक्त नोकिया 5.1 प्लस की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। अब नोकिया के रिटेल पार्टनर फ्लिपकार्ट ने इस संबंध में एक अहम जानकारी दी है। Nokia 5.1 Plus की कीमत का ऐलान 24 सितंबर को दोपहर 2 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर किया जाएगा। याद रहे कि Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन हकीकत में Nokia X5 का ग्लोबल अवतार है। यह वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, 19:9 डिस्प्ले और पावरफुल हीलियो पी60 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Nokia 5.1 Plus की भारत में कीमत

फोन की कीमत का ऐलान तो फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर होगा। लेकिन बीते महीने हुए लॉन्च इवेंट में Nokia ब्रांड ने कहा था कि इसकी कीमत ग्लोबल दाम के आसपास ही होगी। बता दें कि इसकी ग्लोबल औसत कीमत 199 यूरो (करीब 16,700 रुपये) है। इसमें टैक्स और सब्सिडी नहीं शामिल हैं। हम नोकिया 5.1 प्लस की कीमत 15,000-20,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद कर सकते हैं। इस फोन को फ्लिपकार्ट और नोकिया ऑनलाइन स्टोर पर ग्लॉस ब्लैक, ग्लॉस व्हाइट और मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 
 

Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। चीनी मार्केट में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus के दो वेरिएंट हैं। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन भी एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने का वादा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि भारत में कौन सा वेरिएंट आएगा।

Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.096 मिलीमीटर है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.86 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Flipkart
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.