Nokia 4.2 भारत में 7 मई को होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

HMD Global ने नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर अकाउंट से पुष्टि की है कि Nokia 4.2 को लॉन्च किया जाएगा। टीज़र को बीते हफ्ते ही ज़ारी किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 मई 2019 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं
  • स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है नोकिया 4.2 में
  • नोकिया 3.1 भी जल्द हो सकता है लॉन्च
Nokia 4.2 को भारत में 7 मई को लॉन्च किया जाएगा। नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global ने ट्विटर पर टीज़र ज़ारी करके इसकी जानकारी दी। आधिकारिक टीज़र में वीडियो का इस्तेमाल हुआ है। जिसमें एक फोन पावर बटन, एलईडी नोटिफिकेशन लाइट और अलग गूगल असिस्टेंट बटन के साथ नज़र आ रहा है। गौर करने वाली बात है कि ये फीचर मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में पेश किए गए Nokia 4.2 और Nokia 3.2 का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही नोकिया 4.2 और नोकिया 3.2 कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किए गए थे।

HMD Global ने नोकिया मोबाइल इंडिया के ट्विटर अकाउंट से पुष्टि की है कि Nokia 4.2 को लॉन्च किया जाएगा। टीज़र को बीते हफ्ते ही ज़ारी किया गया था। इसमें ज़िक्र था कि फोन चार दिन बाद आएगा जो 7 मई है। टीज़र में एक 14 सेकेंड का वीडियो भी है। इसमें एलईडी नोटिफिकेशन लाइट से लैस पावर बटन और अगल गूगल असिस्टेंट बटन नज़र आ रहा है। बता दें कि ये फीचर Nokia 4.2 और Nokia 3.2 का हिस्सा हैं।

फिलहाल, साफ नहीं है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 4.2 के साथ नोकिया 3.2 को भारतीय मार्केट में उतारेगी या नहीं। लेकिन लिस्टिंग से इतना इशारा तो मिल ही गया है कि नोकिया 3.2 भी देर-सवेर भारत में लॉन्च होगा।
 

Nokia 4.2 की भारत में कीमत

नोकिया 4.2 की भारतीय कीमत का ऐलान नहीं हुआ है। ग्लोबल मार्केट में  Nokia 4.2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 169 डॉलर (करीब 11,700 रुपये) है। इस फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 199 डॉलर (करीब 13,800 रुपये) में बिकेगा। दूसरी तरफ,  नोकिया 3.2 का 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 139 डॉलर (करीब 9,600 रुपये) की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। इसके 3 जीबी + 32 जीबी वेरिएंट का दाम 169 डॉलर (करीब 11,700 रुपये) है।
Advertisement

भारतीय मार्केट में Nokia 4.2 हैंडसेट Redmi Note 7 Pro, Realme 3 Pro और  Samsung Galaxy M30 जैसे हैंडसेट को चुनौती देगा।
 

Nokia 4.2 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 4.2 के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी ग्लास है। फोन में 5.71 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। यह स्मार्टफोन भारत में एंड्रॉयड पाई के साथ उतारा जाएगा।
Advertisement

Nokia 4.2 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह ऑटोफोकस लेंस एफ /2.2 अपर्चर वाला है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ /2.0 होगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई 148.95 x 71.30 x 8.39 मिलीमीटर और वज़न 161 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ए-जीपीएस/ग्लोनॉस और एफएम रेडियो शामिल है। 3,000 एमएएच की बैटरी इस फोन में जान फूंकने का काम करेगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Appealing design, good build quality
  • Stock Android without bloatware
  • Bad
  • Sluggish performance
  • Camera performance and quality issues
  • Low battery capacity, slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.71 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.