Nokia 3 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट

एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट नहीं मिलेगा। इसकी जगह सीधे एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया जाएगा।

Nokia 3 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट
ख़ास बातें
  • Nokia 3 को जल्द एंड्रॉयड 8.0 ओरियो मिलने की पुष्टि हुई है
  • नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है
  • इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा अपडेट नहीं मिलेगा। इसकी जगह सीधे एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी किया जाएगा। अब नोकिया ब्रांड के लाइसेंस वाली एचएमडी ग्लोबल ने खुलासा कर दिया है कि Nokia 3 के लिए एंड्रॉयड ओरियो बीटा अपडेट जल्द ही ज़ारी होगा। और नोकिया 3 यूज़र को भी  ओरियो अपडेट का अनुभव मिलेगा।

नोकिया 3 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलने की पुष्टि एचएमडी ग्लोबल के चीफ ऑफिसर जूहो सरविकास ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ''नोकिया 3 के लिए बीटा लैब्स जल्द ही ज़ारी होने वाला है।'' इससे संकेत मिलते हैं कि इस स्मार्टफोन को जल्द ही एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिलेगा। जूहो ने नोकिया 2 के बारे में भी ट्वीट किया और कहा कि नोकिया 2 को सीधे एंड्रॉयड 8.1 ओरियो मिलेगा। बता दें कि नोकिया के दूसरे स्मार्टफोन जैसे नोकिया 6 और नोकिया 5 को करीब एक महीने पहले ही ओरियो बीटा अपडेट मिला है।


बता दें कि भारत में नोकिया का यह बजट स्मार्टफोन करीब 8,000 रुपये में मिलता है। नोकिया 3 भारत में ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। दिसंबर में नोकिया 3 को लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट मिला था। लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच के अलावा दिसंबर अपडेट में बेहतर सिस्टम स्टेब्लिटी मिली। नोकिया 3 के यूज़र इंटरफेस में भी कुछ नई चीज़ें जोड़ी गई हैं।
 

Nokia 3 के स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3 में पॉलीकार्बोनेट बॉडी है। इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास लेमिनेशन दी गई है। यह सिल्वर व्हाइट, मैट ब्लैक, ब्लू और कॉपर व्हाइट रंग में उपलब्ध है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है। और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

नोकिया 3 में 8 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही कैमरे ऑटोफोकस से लैस हैं। कंपनी ने जानकारी दी है कि बेहतर सेल्फी के लिए नोकिया 3 में डिस्प्ले फ्लैश होगा। नोकिया 3 में 2650 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 143.4x71.4x8.4 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई को सपोर्ट करता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Feels solid
  • Stock Android experience
  • Dedicated slots for SIMs and microSD card
  • कमियां
  • Average overall performance
  • Camera quality is below par
  • No fingerprint scanner
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2630 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »