Nokia 3.4 के स्पेसिफिकेशन लीक, रेंडर्स से मिली डिज़ाइन की झलक

Nokiapoweruser की एक रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 3.4 के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूके में 129.60 जीबीपी (लगभग 12,700 रुपये) होगी।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 16:29 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 3.4 की कीमत हुई लीक
  • स्पेसिफिकेशन्स की भी मिली जानकारी
  • रेंडर्स से डिज़ाइन की भी मिली झलक

Nokia 3.4 में ट्रिपल रियरर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Nokia 3.4 लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है और अब हमारे पास आगामी फोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कुछ अन्य जानकारी भी मिली हैं। नोकिया 3.4 को एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार पर्पल, ग्रे और ब्लू रंगों में पेश किया जाएगा। कथित तौर पर फोन का एक डुअल-सिम वेरिएंट TA 1283 होगा, जो पहले रूस में सर्टिफिकेशन पा चुका है। Nokia 3.4 को कई लीक्स में देखा जा चुका है, इसलिए उम्मीद है कि एचएमडी ग्लोबल फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकता है।

Nokiapoweruser की एक रिपोर्ट के अनुसार, Nokia 3.4 के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूके में 129.60 जीबीपी (लगभग 12,700 रुपये) होगी।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन, जिसका निकनेम DoctorStrange है, 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाले 6.52-इंच (720x1,600) डिस्प्ले के साथ आएगा। यह स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट पर काम करेगा और 3 जीबी रैम के साथ आएगा। नोकिया 3.4 को 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो कि माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) सपोर्ट करेगा। इनमें से कुछ स्पेसिफिकेशन गीकबेंच पर पहले भी देखे जा चुके हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया 3.4 का कैमरा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर 13-मेगापिक्सल, 5-मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। फ्रंट शूटर 8-मेगापिक्सल होने की उम्मीद है। कई लीक के अनुसार, Nokia 3.4 में 4,000mAh की बैटरी होगी।
Advertisement

नोकिया 3.4 में होल-पंच डिस्प्ले और एक एलईडी फ्लैश के साथ एक गोलाकार बैक कैमरा मॉड्यूल होगा। स्मार्टफोन के ब्लू कलर वेरिएंट के आधिकारिक-दिखने वाले प्रेस रेंडर हाल ही में लीक हुए थे जिसमें फोन के टॉप पर 3.5 एमएम हेडफोन जैक और फोन के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया था।
Advertisement

HMD Global को हाल ही में IFA 2020 में Nokia 3.4 की घोषणा करने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तक, नोकिया 3.4 लॉन्च पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन सभी लीक को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.