Nokia 3.1 भारत में लॉन्च, जानें इस बजट फोन की सारी ख़ासियतें

नोकिया 3.1 ऊर्फ नोकिया 3 (2018) में 18:9 डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो है। बता दें कि Nokia 3.1 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 19 जुलाई 2018 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 3.1 का सिर्फ एक वेरिएंट भारत में किया गया है लॉन्च
  • 10,499 रुपये में मिलेगा Nokia 3.1 हैंडसेट
  • नोकिया 3.1 में 5.2 इंच का एचडी+ 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने भारतीय मार्केट में Nokia 3.1 को पेश कर दिया है। याद रहे कि नोकिया 3.1 हैंडसेट को कंपनी ने सबसे पहले मॉस्को में मई महीने के आखिर में लॉन्च किया था। देखा जाए तो Nokia 3.1 हैंडसेट सही मायने में बीते साल जून में भारत में लॉन्च किए गए Nokia 3 का अपग्रेड है। अहम खासियतों की बात करें तो नोकिया 3.1 ऊर्फ नोकिया 3 (2018) में 18:9 डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो है। बता दें कि Nokia 3.1 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, यानी इस फोन को भविष्य एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहने की गारंटी है। वहीं, रूस में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 3 (2018) में दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। ये हैं- 2 जीबी/16 जीबी वेरिएंट और 3 जीबी/32 जीबी। जबकि भारत में अभी Nokia के इस फोन का सिर्फ एक वेरिएंट आया है।
 

Nokia 3.1 कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

Nokia 3.1 का सिर्फ एक वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले इस फोन को 10,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह 21 जुलाई से उपलब्ध होगा। पुराने नोकिया 3 हैंडसेट की तरह इसे देशभऱ के नामी रिटेल स्टोर में बेचा जाएगा। इसके अलावा ग्राहक हैंडसेट को नोकिया की अपनी वेबसाइट और पेटीएम मॉल से भी खरीद पाएंगे।
Advertisement

रिटेल स्टोर से Nokia 3.1 हैंडसेट खरीदने वाले ग्राहक अगर पेटीएम मॉल क्यूआर कोड को इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें पेटीएम पर रीचार्ज व बिल भुगतान के लिए 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को 250 रुपये के दो सिनेमा वाउचर भी दिए जाएंगे जिनका इस्तेमाल पेटीएम पर सिनेमा टिकट खरीदते वक्त किया जा सकता है। आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। Nokia ने अपने इस हैंडसेट के लिए आइडिया और वोडाफोन से साझेदारी की है। इस फोन को खरीदने वाले ग्राहक 149 रुपये में 28 दिनों तक हर दिन 1 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त पाएंगे। इसके अलावा 2जी या 3जी फोन से नए Nokia 3.1 फोन पर अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को 28 दिनों तक हर दिन 1 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं, 595 रुपये के रीचार्ज पर ग्राहक को 6 महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस और 18 जीबी डेटा की सुविधा पाएंगे।
 

Nokia 3.1 स्पेसिफिकेशन

नोकिया 3.1 मौज़ूदा चलन की तरह पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 5.2 इंच का एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस इस फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। लेकिन इसमें डिस्प्ले नॉच नहीं है जिसकी झलक हमें Nokia X6 और Nokia X5 में देखने को मिली है। स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि भारत में अभी हैंडसेट 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम है। ज़रूरत पड़ने 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाना संभव है।
Advertisement
 

नोकिया 3.1 में हैं पतले बेज़ल, लेकिन डिस्प्ले नॉच नहीं है

अब बात कैमरा सेटअप की। रियर हिस्से पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 2990 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 146.25 x 68.65 x 8.7 मिलीमीटर है और वज़न 138.3 ग्राम। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। मार्केट में यह हैंडसेट ब्लू/कॉपर, ब्लैक/क्रोम और व्हाइट/आयरन रंग में मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2990 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta लाई नया AI एजेंट Muse, एक डिजिटल साथी जो आपके लिए करेगा Email, ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  2. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  3. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  4. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  5. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  6. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  7. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  8. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  9. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  10. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.