20 घंटे चलने वाली बैटरी के साथ Nokia 2660 Flip लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Nokia 2660 Flip की कीमत 499 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 5,876 रुपये है, लेकिन वर्तमान में इसे लगभग 5,052 रुपये के लिए पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2022 17:02 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2660 Flip में 2.8 इंच QVGA डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia 2660 Flip की कीमत करीबन 5,876 रुपये है।
  • Nokia 2660 Flip में Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है।

Nokia 2660 Flip में 2.8 इंच QVGA डिस्प्ले है।

Nokia के नए मोबाइल फोन बनाने और बेचने वाली कंपनी HMD Global ने अब चीनी मार्केट में एक नया फोन लॉन्च किया है, जो कि Nokia 2660 Flip कहा जाता है। फोन का ऐलान बीते माह ग्लोबल लेवल पर किया गया था। यहा हम आपको नोकिया के इस नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। नया लॉन्च किया गया Nokia 2660 Flip फीचर फोन, जैसा कि नाम से ही पता चलता है, फ्लिप क्लैमशेल डिजाइन के साथ आता है। 
 

Nokia 2660 Flip की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Nokia 2660 Flip की कीमत 499 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 5,876 रुपये है, लेकिन वर्तमान में इसे 429 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 5,052 रुपये के लिए पेश किया जा रहा है।
 

Nokia 2660 Flip के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia 2660 Flip में 2.8 इंच QVGA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240 x 320 पिक्सल है। वहीं फोन के पिछले हिस्से में 1.77 इंच की सेकेंडरी QQVGA डिस्प्ले भी दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 120 x 160 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस फोन में Unisoc T107 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 48MB RAM और 128MB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इसमें 0.3 मेगापिक्सल या VGA कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश भी शामिल है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस फोन में ब्लूटूथ 4.2, ड्यूल सिम सपोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और एक माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें ICE इमरजेंसी कॉल सिस्टम के साथ एक्सेसिबिलिटी मोड के लिए सपोर्ट दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 18.9mm, चौड़ाई 108mm, मोटाई 55mm और वजन 123 ग्राम है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Nokia 2660 Flip में 2.75-वाट-घंटे की रिमूवेबल बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी दावा करती है कि यह 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 26.6 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 2660 Flip, Nokia 2660 Flip Price, HMD Global

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.