नोकिया 216 डुअल सिम फ़ीचर फोन लॉन्च, 2495 रुपये है दाम

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 20 सितंबर 2016 16:24 IST
माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार को भारत में नोकिया ब्रांड का एक और फ़ीचर फोन लॉन्च किया। नए नोकिया 216 डुअल सिम भारत में 24 अक्टूबर से उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 2495 रुपये होगी। नोकिया 216 डुअल सिम हैंडसेट ब्लैक, ग्रे और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।  

नोकिया 216 डुअल सिम दो कैमरे और एलईडी फ्लैश के लैस है। इस फ़ीचर फोन में यूज़र इंटरनेट भी ब्राउज़ भी कर पाएंगे।

नोकिया 216 डुअल सिम में 2.4 इंच का क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। यूज़र के इंटरटेनमेंट के लिए नोकिया 216 डुअल सिम एफएम रेडियो, एमपी3 और वीडियो प्लेयर के साथ आएगा। इस डिवाइस में 2000 कॉन्टेक्ट स्टोर करना संभव है। आप इस फोन में 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

इस हैंडसेट में दो वीजीए कैमरे दिए गए हैं। दोनों के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। इस हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद 1020 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 18 घंटे तक का टॉक टाइम और 19  दिन तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम एवी कनेक्टर और ब्लूटूथ 3.0 शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 118.0 x 50.02 x 13.5 मिलीमीटर है और वज़न 83 ग्राम है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.