Nokia 2 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बीटा अपडेट मिलना शुरू

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मई 2018 में अपने किफायती स्मार्टफोन Nokia 2 हैंडसेट लॉन्च करते वक्त एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट का वादा किया था।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 20 जून 2018 11:45 IST
ख़ास बातें
  • बता दें कि यह अपडेट नोकिया बीटा लैब्स का हिस्सा है
  • एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने दी जानकारी
  • Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है

Nokia 2 के आम यूज़र को भी जल्द ही मिलेगा यह अपडेट

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने मई 2018 में अपने किफायती स्मार्टफोन Nokia 2 हैंडसेट लॉन्च करते वक्त एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट का वादा किया था। फिनलैंड की इस कंपनी ने वादे पर कायम रहते हुए नोकिया 2 के लिए एंड्रॉयड ओरियो के लेटेस्ट वर्ज़न को उपलब्ध करा दिया गया है। बता दें कि यह अपडेट नोकिया बीटा लैब्स का हिस्सा है। इस अपडेट के साथ Nokia 2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आने वाला एक और फोन बन गया है, अफसोस कि अभी यह अपडेट बीटा में है।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने मंगलवार को ट्विटर के ज़रिए जानकारी दी कि नोकिया 2 को ओरियो अपडेट मिलेगा। यह अपडेट कंपनी के बीटा प्रोग्राम का हिस्सा होगा। इसी फोन के लॉन्च इवेंट में यह भी ऐलान किया गया था कि अभी तक लॉन्च किए गए सभी नोकिया फोन को एंड्रॉयड पी अपडेट मिलेगा। नोकिया 1 और नोकिया 2.1 को एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) का ज़रूरी अपडेट मिल रहा है। गौर करने वाली बात है कि नोकिया 7 प्लस के लिए एंड्रॉयड पी बीटा अपडेट उपलब्ध है।

अगर आप Nokia 2 हैंडसेट इस्तेमाल करते हैं और जल्द ही अपने फोन पर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नोकिया बीटा लैब्स पेज पर जाएं और खुद को बीटा अपडेट के लिए रजिस्टर कराएं।
 

नोकिया 2 के स्पेसिफिकेशन

Nokia 2 में 5 इंच का एचडी (720 x 1280 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम की बनी है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और पिछला पॉलीकार्बोनेट का है। नोकिया के इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम 1 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का ऑटो फोकस रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। 5 मेगापिक्सल के फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरे से यूज़र सेल्फी ले सकेंगे। जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। कंपनी ने एंड्रॉयड ओरियो के अपडेट का भी वादा किया है।

स्मार्टफोन का डाइमेंशन 143.5 x 71.3 x 9.30 मिलीमीटर है। फोन प्यूटर ब्लैक, प्यूटर व्हाइट और कॉपर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Android Oreo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.