Nokia 2 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो अपडेट

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global के Nokia 2 स्मार्टफोन को जल्द एंड्रॉयड ओरियो अपडेट दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 25 जनवरी 2019 12:41 IST
ख़ास बातें
  • 4100 एमएएच की बैटरी है Nokia 2 स्मार्टफोन में
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर के साथ आता है नोकिया 2
  • Nokia 2 में 5 इंच का एचडी एलटीपीएस डिस्प्ले है

Nokia 2 को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड ओरियो अपडेट

Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने हाल ही में एंड्रॉयड पाई रोडमेप की घोषणा की थी। कुछ समय पहले Android Pie अपडेट मिलने वाले स्मार्टफोन की एक लिस्ट को भी जारी किया गया था। लेकिन इस लिस्ट में Nokia 2 को शामिल नहीं किया गया था। लिस्ट में नाम शामिल ना होने की वजह से Nokia 2 को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे थे। हाल ही में एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्वीट करके बताया Nokia 2 को जल्द एंड्रॉयड ओरियो अपडेट दिया जाएगा।

जूहो सरविकास ने कई ट्वीट करते हुए नोकिया 2 को अपडेट ना मिलने के पीछे की समस्याएं बताई। उन्होंने लिखा कि Nokia 2 को 2017 में एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद गूगल ने 1 जीबी रैम फोन के लिए एंड्रॉयड गो को लॉन्च किया था। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि फोन को एंड्रॉयड नूगा के साथ उतारा गया था, ऐसे में डिवाइस को एंड्रॉयड गो पर स्विच नहीं किया जा सकता।

चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास द्वारा किए ट्वीट के मुताबिक, Nokia 2 स्मार्टफोन को जल्द एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट दिया जाएगा। उन्होंने साथ ही ये भी चेताया कि डिवाइस को ओरियो पर अपडेट करने से यूआई परफॉर्मेंस से समझौता करना पड़ेगा। एंड्रॉयड नूगा की तुलना में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो सिस्टम का अधिक इस्तेमाल करता है। यही वजह है कि कंपनी अपडेट रोलआउट करने में संकोच कर रही थी।

लेकिन डिमांड को देखते हुए कंपनी उन यूजर्स के लिए अपडेट को रोल आउट करेगी जो फोन में नए ओएस का अनुभव करना चाहते हैं। चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने यूजर्स को सलाह दी कि वह बेहतर यूआई परफॉर्मेंस के लिए एंड्रॉयड नूगा पर ही रहें। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि मौजूदा Nokia स्मार्टफोन को 2019 की दूसरी तिमाही तक एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने लगेगा।
Advertisement

Nokia 5 यूजर को अपडेट मिलना शुरू हो गया है और नोकिया 3.1 प्लस के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को अगले कुछ दिनों में जारी किया जाएगा। Nokia 3.1 Plus को कुछ समय पहले एंड्रॉयड पाई के साथ गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया था जिससे इस बात का संकेत मिला था कि फोन को जल्द अपडेट मिल सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 2, Juho Sarvikas, HMD Global, Nokia, Android Oreo, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.