नोकिया 150 डुअल सिम फ़ीचर फोन भारत में 2,050 रुपये में उपलब्ध

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मार्च 2017 09:31 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 150 डुअल सिम 2,059 रुपये में उपलब्ध है
  • यह फ़ीचर फोन ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिल रहा है
  • इस डुअल सिम फोन की स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है
एचएमडी ग्लोबल ने पिछले साल दिसंबर में नोकिया ब्रांड वाले अपने पहले फोन नोकिया 150 और नोकिया 150 डुअल सिम पेश किए थे। कंपनी ने बताया था कि इन दोनों फ़ीचर फोन की बिक्री 2017 की पहली तिमाही में शुरू होगी। और अब नोकिया 150 डुअल सिम को अमेज़न इंडिया और फ्लिपकार्ट पर 2,059 रुपये की कीमत के साथ देखा गया है।

नोकिया 150 डुअल सिम पॉलीकार्बोनेट बॉडी का बना है। फ्लिपकार्ट पर यह ब्लैक और व्हाइट वव अमेज़न इंडिया पर सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इस फ़ीचर फोन में 2.4 इंच क्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। और यह नोकिया सीरीज़ 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

नोकिया 150 डुअल सिम में बिल्ट-इन एफएम रेडियो1 व एमपी3 प्लेयर हैं। फोन में 2.4 इंच स्क्रीन है और इसमें जाना-पहचाना यूज़र इंटरफेस और कीपैड दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 1020 एमएएच की बैटरी के चलते फोन से 22 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। नोकिया150 डुअल सिम काडाइमेंशन 118.0x50.2x13.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 82 ग्राम है। इसके अलावा इसमें एमपी3 प्लेयर, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ वी3.0 और एलईडी फ्लैश के साथ एक वीजीए कैमरा भी है। नोकिया 150 डुअल सिम में स्नेक शेंज़िया जैसे गेम पहले से इंस्टॉल आने की उम्मीद है।

एचएमडी ग्लोबल ने एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया ब्रांड वाले एक साथ कई एंड्रॉयड स्मार्टफोन भी लॉन्च किए। नोकिया 3 और नोकिया 5 की पहली झलक मिली। इसके साथ ही कंपनी ने यादगार नोकिया 3310 भी पेश किया। नोकिया 6 को अंतरराष्ट्रीय मार्केट के लिए उपलब्ध करा दिया गया।
Advertisement

कंपनी ने पुष्टि की है कि नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 स्मार्टफोन दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत सहित 120 देशों में 'किफ़ायती दाम' में लॉन्च किया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

सिंग्गल-कोर

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

1020 एमएएच

ओएस

Series 30

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.