Nokia 110 4G, Nokia 105 फोन 4G सपोर्ट के साथ लॉन्च, इन खूबियों से है लैस

साल 2019 में एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 110 और Nokia 105 फोन्स को 2जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया था। इन मॉडल्स में 1.77 इंच डिस्प्ले, 800 एमएएच की बैटरी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जून 2021 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 110 4G और Nokia 105 4G फोन 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं
  • दोनों फोन Unisoc T107 प्रोसेसर से लैस है
  • दोनों फोन में रीडआउट असिस्ट फीचर मौजूद है

कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है

Nokia 110 4G और Nokia 105 4G फोन को Nokia ब्रांड लाइसेंस HMD Global द्वारा 4G VoLTE सपोर्ट के साथ लेटेस्ट फीचर के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया फोन वायरलेस एफएम रेडियो सपोर्ट के साथ आता है। नोकिया 110 4जी और नोकिया 105 4जी फोन में इनबिल्ट एलईडी टॉर्च दी गई है। इस नई सीरीज़ में नोकिया 110 4जी फोन के बैक पैनल पर कैमरा सेंसर को फीचर किया गया है, जो कि नोकिया 105 4जी फोन में मौजूद नहीं है। इसके अलावा नोकिया 110 4जी फोन में 32 जीबी तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज भी मौजूद है।

Nokia.com पर Nokia 110 4G फोन एक्वा, ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है, जबकि Nokia 105 4G फोन में ब्लैक, ब्लू और रेड शेड मौजूद हैं। हालांकि, फोन की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
Advertisement
 

Nokia 110 4G, Nokia 105 4G specifications

नोकिया 110 4जी और नोकिया 105 4जी फोन में डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट दिया गया है, इस सीरीज़ के फोन 30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। फोन में 1.8 इंच QQVGA (120x160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है और यह Unisoc T107 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 128 एमबी रैम और 48 एमबी स्टोरेज मौजूद है। नोकिया 110 4जी फोन के बैक पैनल पर रियर कैमरा सेंसर और MP3 प्लेयर मौजूद है। साथ ही फोन में आपको माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट मिलेगा, जो कि 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
नोकिया 110 4जी और नोकिया 105 4जी दोनों ही फोन FM रेडियो और वायर्ड और वायरलेस मोड के साथ आते हैं। इसके अलावा, फोन में 3 इन 1 स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। साथ ही यह फोन माइक्रो यूएसबी पोर्ट के साथ आते हैं।

नोकिया के इन दोनों नए फीचर फोन में मौजूद अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें एलईडी टॉर्च, प्रीलोडेड गेम्स और इंग्लिश डिक्सनरी मौजूद है। इस फोन के ग्राहकों को फोन में इंटरनेट ब्राउज़िंग का बी लाभ मिलेगा।
Advertisement

बुजुर्ग ग्राहकों के लिए Nokia 110 4G और Nokia 105 4G दोनों फोन में रीडआउट असिस्ट फीचर मौजूद है, जो ऑन-स्क्रीन मैन्यू को ज़ोर से पढ़ने के लिए टेक्स्ट-टू-स्पीच इंजन के रूप में काम करता है।
Advertisement

नोकिया 110 4जी और नोकिया 105 4जी दोनों ही फोन में 1,020 एमएएच की बैटरी दी गई है, ज कि 4जी नेटवर्क पर 5 घंटे तक का टॉक-टाइम प्रदान करती है। इसके अलावा, इसमें आपको 18 घंटों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। फोन का डायमेंशन 121x50x14.5mm है। जबकि Nokia 110 4G का भार 84.5 ग्राम और Nokia 105 4G का भार 80.2 ग्राम है।

साल 2019 में एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 110 और Nokia 105 फोन्स को 2जी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया था। इन मॉडल्स में 1.77 इंच डिस्प्ले, 800 एमएएच की बैटरी आदि शामिल थे। कीमत की बात करें, तो नोकिया 110 (2019) फोन को 1,599 रुपये में लॉन्च किया गया था, जबकि नोकिया 105 (2019) फोन को 1,199 रुपये में पेश किया गया था।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

1.77 इंच

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

नहीं

रैम

4एमबी

स्टोरेज

4एमबी

बैटरी क्षमता

800 एमएएच

ओएस

Series 30+

रिज़ॉल्यूशन

120x160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.