Nokia 105 4G 2023 हुआ लॉन्च, बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स से लैस

Nokia ने अपने क्लासिक कैंडी बार स्टाइल मोबाइल फोन का नया वर्जन Nokia 105 4G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Nokia ने Nokia 105 4G 2023 फोन लॉन्च कर दिया है।
  • Nokia 105 4G की कीमत 229 yuan (लगभग 2,715 रुपये) है।
  • Nokia 105 4G में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 मिलती है।

Nokia 105 4G में 1.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nokia

Nokia ने अपने क्लासिक कैंडी बार स्टाइल मोबाइल फोन का नया वर्जन Nokia 105 4G लॉन्च कर दिया है। नए वर्जन में बड़ी बैटरी दी गई है जो कि पुराने मॉडल से बेहतर है। यह फोन Alipay का भी सपोर्ट करता है। यहां हम आपको Nokia 105 4G के फीचर्स और स्पेसिपिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Nokia 105 4G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Nokia 105 4G की कीमत 229 yuan (लगभग 2,715 रुपये) है, लेकिन यह प्री-ऑर्डर के लिए डिस्काउंटेड प्राइस पर 199 yuan (लगभग 2,360 रुपये) में उपलब्ध है। इस फोन की डिलीवरी 28 अप्रैल से शुरू होगी। यह ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध है।


Nokia 105 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Nokia 105 4G में 1450mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 32GB स्टोरेज के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 मिलती है। यह Migu music और Himalaya का सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में अब बोल्ड बटन फोंट हैं।
Advertisement

नया फोन क्लासिक कैंडी बार डिजाइन और फिजिकल बटन से लैस है जो कि बुजुर्ग यूजर्स, स्टूडेंट्स और बैकअप फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बेहतर ऑप्शन बन जाता है। Nokia 105 4G HIA में राइट-क्लिक करके या पेमेंट मीनू के जरिए Alipay तक क्विक एक्सेस मिलता है। पेमेंट क्यूआर कोड या बारकोड को "पेमेंट कोड" पर क्लिक करके एक्सेस हो सकता है।

Nokia 105 4G ड्यूल-कार्ड ड्यूल-स्टैंडबाय और ड्यूल 4G फुल नेटकॉम का सपोर्ट करता है। इसमें ड्यूल नैनो-सिम कार्ड स्लॉट के साथ ड्यूल सिम ड्यूल 4G ऑनलाइन एक साथ मिलता है। VoLTE HD वॉयस कॉल भी सपोर्ट करता है जो कि यूजर्स के लिए बेस्ट है। Nokia 105 4G में वायरलेस एक्सटरनल रेडियो दिया गाय है जो कि स्पीकर के जरिए या बिना हेडफोन के प्ले किया जा सकता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह UNISOC T107 चिप पर काम करता है। यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों के बीच लोकप्रिय होने की उम्मीद है, जिन्हें किफायती दामों में एक भरोसेमंद फोन चााहिए।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.