Nokia 105 (2023), Nokia 106 4G launched : अब फीचर फोन से कीजिए डिजिटल पेमेंट, नोकिया ने भारत में लॉन्‍च किए 2 सस्‍ते फोन

Nokia 105 and Nokia 106 4G launched : दोनों फीचर फोन की सबसे बड़ी खूबी है इनमें यूपीआई (UPI) बिल्ट-इन होना, जिसका मतलब है कि फीचर फोन से भी यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 मई 2023 17:37 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ने भारत में लॉन्‍च किए 2 फीचर फोन
  • ये पहले फोन हैं, जिनसे डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है
  • इनकी शुरुआती कीमत 1299 रुपये है

इस खूबी के साथ लॉन्‍च हुए भारत में ये पहले फीचर फोन हैं।

Photo Credit: HMD Global

नोकिया (Nokia) ने भारत में 2 नए फीचर फोन लॉन्‍च किए हैं, जिनसे डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा। इनका नाम है- नोकिया 105 (2023) (Nokia 105 (2023) और नोकिया 106 4जी (Nokia 106 4G)। दोनों फीचर फोन की सबसे बड़ी खूबी है इनमें यूपीआई (UPI) बिल्ट-इन होना, जिसका मतलब है कि फीचर फोन से भी यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है। इस खूबी के साथ लॉन्‍च हुए भारत में ये पहले फीचर फोन हैं। इन फोन्‍स में एनपीसीआई का इंस्‍टेंट पेमेंट सिस्‍टम इनेबल किया गया है, जिसे UPI 123PAY कहा जाता है। 
 

क्‍या है UPI 123PAY

इस सर्विस की शुरुआत पिछले साल RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने की थी। यह एक थ्री-स्‍टेप मेथड है, जिसके जरिए बिना इंटरनेट कनेक्‍शन वाले फीचर फोन से भी डिजिटल पेमेंट किया जा सकता है। UPI 123PAY की मदद से 4 तरह से डिजिटल लेनदेन किया जा सकता है। पहला- IVR (इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस) नंबर पर कॉल करके, दूसरा- फीचर फोन में ऐप की फंक्‍शनैलिटी से, तीसरा- मिस्ड कॉल के जरिए और चौथा- प्रॉक्सिमिटी साउंड-बेस्‍ड पेमेंट्स के जरिए। 
Advertisement
 

Nokia 105 (2023) और Nokia 106 4G की कीमत 

Nokia 105 की भारत में कीमत 1299 रुपये है। यह चारकोल, स्‍यान और रेड कलर ऑप्‍शंस में आता है। Nokia 106 4G की कीमत 2199 रुपये है। यह चारकोल और ब्लू कलर्स में आता है। आज से ही इन फीचर फोन्‍स को खरीदा जा सकता है, हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर अभी  Nokia 105 2023 ही लिस्‍ट हुआ है। 
 

Nokia 105 (2023) और Nokia 106 4G की खूबियां 

सबसे पहले बात Nokia 106 4G की। यह 4G इंटरनेट कनेक्टिविटी ऑफर करता है। इसमें आईपीएस डिस्‍प्‍ले दिया गया है, ताकि यूजर को अच्‍छे व्‍यूइंग एंगल मिलें। कीबोर्ड बैकलिट है, जिससे यह कम रोशनी में भी चमकता है और बटन साफ-साफ नजर आते हैं। फोन में 1450 एमएएच की बैटरी दी गई है। दावा है कि यह स्‍टैंडबाय मोड में कई हफ्ते चल सकती है। फोन में एमपी3 प्‍लेयर भी है। वहीं, Nokia 105 एक कॉम्‍पैक्‍ट फीचर फोन है, जिसमें एक हजार एमएएच की बैटरी लगाई गई है। इन फोन्‍स को वायरलैस FM की खूबियों से पैक किया गया है यानी आपको हेडफोन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.