अगले आईफोन की लीक तस्वीर से रहस्यमयी चिप का पता चला

अगले आईफोन की लीक तस्वीर से रहस्यमयी चिप का पता चला
ख़ास बातें
  • अगले आईफोन में एक अतिरिक्त 'रहस्यमयी' चिप हो सकती है
  • अगले आईफोन मॉडल के डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन की जानकारी भी लीक हुई है
  • आईफोन को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
आने वाले आईफोन में पिछले आईफोन से बहुत कम हार्डवेयर बदलाव होने की उम्मीद है। अगले आईफोन को लेकर आ रही खबरों और लीक की भी कोई कमी नहीं है। अब, एक तस्वीर में नए आईफोन के कथित मदरबोर्ड दिखने का दावा किया गया है (नए आईफोन के आईफोन 7 या आईफोन 6एसई नाम से लॉन्च होने की उम्मीद है)। जबकि दूसरी लीक तस्वीरों में आईफोन के स्क्रीन पैनल को देखा जा सकता है।

अगले आईफोन के कथित मदरबोर्ड की तस्वीर चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो (वाया फोनअरीना) पर लीक हुई थी। और सिम कार्ड स्लॉट व प्रोसेसर के बीच में एक रहस्यमयी चिप देखी जा सकती है। यह चिप अतिरिक्त प्रोसेसिंग पावर के लिए या फिर किसी और उद्देश्य के चलते दी जा सकती है। फिलहाल इस चिप को लेकर कई अलग-अलग अनुमान हैं।

इस बीच वीबो पर नए आईफोन के स्क्रीन पैनल की दूसरी लीक तस्वीरें भी वीबो (वाया फोनअरीना) पोस्ट की गई हैं। इन तस्वीरों में दो साइज़ वेरिएंट देखे जा सकते हैं। आईफोन 6 और आईफोन 6 प्लस के साथ ऐप्पल ने इस परंपरा की शुरुआत की थी।

आईफोन के 4.7 इंच पैनल को फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन जबकि 5.5 इंच पैनल में 2के या क्वाड-एचडी स्क्रीन होगा। अभी आईफोन 6एस में 750x1334 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का एचडी रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन जबकि आईफोन 6एस प्लस में 1080x1920 पिक्सल फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन दिया गया है।

हर साल की तरह इस साल भी आईफोन के सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। इससे पहले आई खबरों के मुताबिक, आईफोन 7 में एंटेना बैंड को स्मार्टफोन के किनारों पर भेज दिया गया है। बड़ा वेरिएंट स्मार्ट कनेक्टर के साथ आएगा। स्टोरेज विकल्प की शुरुआत 32 जीबी से होगी और 256 जीबी वाला वेरिएंट भी पेश किया जाएगा। आईफोन 7 प्लस में डुअल कैमरा सेटअप होगा और इसके लिए 3 जीबी रैम दिया जाएगा। इसके अलावा कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐप्पल 2017 में आईफोन के तीन वेरिएंट आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस और आईफोन 7 प्रो लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 7, iPhone 7 Leaks, iPhone Resolution
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »