Dimensity 7000 प्रोसेसर से लैस होगा नया Redmi फोन

एक पिछले लीक से पता चला है कि Xiaomi, Redmi K50 गेमिंग स्टैंडर्ड एडिशन पर काम कर रही है, जो MediaTek डाइमेंसिटी 7000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 नवंबर 2021 10:39 IST
ख़ास बातें
  • Redmi फोन को कंपनी के जीएम Weibing ने Weibo पर टीज किया है
  • हालांकि उन्होंने अपनी पोस्ट में फोन के नाम का जिक्र नहीं किया
  • फोन में अंडर स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 64MP का मेन कैमरा मिल सकता है

माना जा रहा है कि Redmi K50 गेमिंग सीरीज, Redmi K40 सीरीज की सक्‍सेसर होगी और इसके अप्रैल 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Xiaomi को लेकर दावे हैं कि कंपनी एक Redmi फोन पर काम कर रही है, जो मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 7000 प्रोसेसर से लैस होगा। Redmi के जनरल मैनेजर लू वेइबिंग ने एक नए स्‍मार्टफोन के बारे में जानकारी दी है, जो मीडियाटेक के इस प्रोसेसर से लैस होगा। मीडियाटेक ने हाल ही में डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर का ऐलान किया है, लेकिन यह भी अफवाह है कि Dimensity 7000 प्रोसेसर को भी अनवील किया जाएगा। इससे पहले की रिपोर्टों में दावा किया गया था कि Redmi K50 गेमिंग एडिशन वह स्‍मार्टफोन होगा, जो MediaTek डाइमेंसिटी 7000 प्रोसेसर से लैस होगा।

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 प्रोसेसर से लैस Redmi फोन को Weibing ने Weibo पर टीज किया है। हालांकि  उन्होंने अपनी पोस्ट में फोन के नाम का जिक्र नहीं किया और उनका टीजर भी Redmi के फॉलोअर्स के लिए एक ओपन-एंडेड सवाल था। वहीं, एक पिछले लीक से पता चला है कि Xiaomi, Redmi K50 गेमिंग स्टैंडर्ड एडिशन पर काम कर रही है, जो MediaTek डाइमेंसिटी 7000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और हो सकता है कि Weibing उसी के बारे में बात कर रहे हों। 

इसके अलावा, टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने भी Redmi K50 गेमिंग एडिशन के स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। टिपस्टर का दावा है कि फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर से लैस हो सकता है और इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में अंडर स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है और पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है।

पिछली रिपोर्टों में बताया गया था कि Redmi K50 गेमिंग प्रो एडिशन का मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर के साथ डेब्‍यू हो सकता है, जबकि Redmi K50 गेमिंग स्‍टैंडर्ड एडिशन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7000 प्रोसेसर के साथ अनवील किया जा सकता है। हालांकि इन फोन्‍स को लेकर आने वाले दिनों में और चीजें क्लियर होंगी।
Advertisement

माना जा रहा है कि Redmi K50 गेमिंग सीरीज, Redmi K40 सीरीज की सक्‍सेसर होगी और इसके अप्रैल 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.