Nokia 7 गुरुवार को हो सकता है लॉन्च, कंपनी ने भेजा इनवाइट

ऐसा लगता है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने चीनी मार्केट में गुरुवार को नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। फिलहाल, इस हैंडसेट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2017 19:26 IST
ख़ास बातें
  • एचएमडी चाइना ने लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजा
  • नोकिया मॉब की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 7 के तीन वेरिएंट होंगे
  • ऐसा भी हो सकता है कि एचएमडी चाइना नोकिया 8 को ही लॉन्च करे
ऐसा लगता है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने चीनी मार्केट में गुरुवार को नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। फिलहाल, इस हैंडसेट के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि एचएमडी चाइना ने इस मार्केट में अब तक Nokia 8 को लॉन्च नहीं किया है। संभव है कि इसी स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाए, दोनों वेरिएंट को (4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज)। हो सकता है कि यह नया स्मार्टफोन ही हो। टीमॉल के टीज़र में इसी तारीख को लॉन्च का ज़िक्र है। टीज़र में ‘7’ नंबर का इस्तेमाल हुआ है।

जैसा कि हमने बताया, एचएमडी चाइना ने शंघाई में गुरुवार को होने वाले लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजा है। इसकी पुष्टि हमने कंपनी से कर ली है। इनवाइट में बहुत कुछ नहीं लिखा है।  
Advertisement

नोकिया मॉब की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 7 के तीन वेरिएंट होंगे- 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज। इसमें स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। टीमॉल के पुराने टीज़र के आधार पर कहा जा सकता है कि इसमें नोकिया 8 वाला ओज़ो ऑडियो और बोथी फीचर भी होगा।

ऐसा भी हो सकता है कि एचएमडी चाइना नोकिया 8 को ही लॉन्च करे। इस स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में उपलब्ध कराया गया है। भारत में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बिकता है। हालांकि, इस हैंडसेट को भारत में उपलब्ध कराए जाने से एक दिन पहले नोकिया 8 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फिनलैंड को उपलब्ध कराया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HMD China, HMD Global, Mobiles, Nokia, Nokia 7, Nokia 8, Nokia China

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.