iPhone यूजर्स सावधान! मिनटों में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, नए मैलवेयर का खुलासा

iOS ट्रोजन की खोज के पीछे साइबर सिक्योरिटी फर्म ग्रुप-आईबी (Group-IB) का हाथ था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 फरवरी 2024 21:10 IST
ख़ास बातें
  • iOS ट्रोजन की खोज साइबर सिक्योरिटी फर्म ग्रुप-आईबी (Group-IB) ने की
  • ग्रुप अक्टूबर 2023 से इस पर नजर रख रहा है
  • प्रोग्राम एक बैंकिंग ट्रोजन है, जो फाइनेंशियल जानकारी चुराता है

Photo Credit: Unsplash

iPhone डिवाइस को गोल्डडिगर नाम के एक रेयर ट्रोजन द्वारा टार्गेट किया जा रहा है। मैलवेयर बैंकिंग ट्रोजन के ग्रुप का हिस्सा है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यूजर्स को टार्गेट कर रहा है। पहले देखा गया मैलवेयर ग्रुप केवल Android यूजर्स को प्रभावित कर रहा था, लेकिन अब एक नए वर्जन का पता चला है, जो खास iOS यूजर्स को अपना शिकार बना रहा है और डिवाइस से फेस आईडी डेटा और अन्य संवेदनशील जानकारी चुरा रहा है। यह हैरान करने वाली खोज है, क्योंकि Apple अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सिक्योरिटी पैच जारी करने में काफी एक्टिव माना जाता है और दावा किया जाता है कि इनके डिवाइस इस तरह के मैलवेयर से सुरक्षित रहते हैं।

iOS ट्रोजन की खोज के पीछे साइबर सिक्योरिटी फर्म ग्रुप-आईबी (Group-IB) का हाथ था। ग्रुप अक्टूबर 2023 से इस पर नजर रख रहा है जब उसे पहली बार Android मैलवेयर का एक नया वर्जन मिला और इसे गोल्डडिगर (GoldDigger) नाम दिया गया। प्रोग्राम एक बैंकिंग ट्रोजन है, जो फाइनेंशियल जानकारी चुराता है और बैंकिंग ऐप्स, ई-वॉलेट और क्रिप्टो-वॉलेट को टार्गेट करता है। इसे सबसे पहले वियतनाम में देखा गया था लेकिन बाद में इसकी पहचान एक क्लस्टर के रूप में की गई जो पूरे एशिया पैसेफिक को प्रभावित कर रहा था।

अपने निष्कर्षों में, ग्रुप ने नोट किया कि "एक नया मोबाइल ट्रोजन विशेष रूप से iOS यूजर्स को टार्गेट कर रहा है, जिसे Group-IB द्वारा GoldPickaxe.iOS करार दिया गया है।" मैलवेयर फेस आईडी डेटा, पहचान दस्तावेज चुराने में सक्षम है और यहां तक ​​कि SMS को भी रोक सकता है।

साइबर सिक्योरिटी ग्रुप ने यह भी दावा किया कि गोल्डडिगर मैलवेयर से टार्गेट करने वाले क्रिमिनल्स फेस आईडी डेटा के आधार पर डीपफेक (Deepfake) बनाने के लिए फेस-स्वैपिंग एआई टूल का यूज कर सकते हैं, फिर पहचान के डॉक्युमेंट्स, SMS को एक्सेस करने के बाद फेस आईडी डेटा के कॉम्बिनेशन का यूज करके पीड़ित के iPhone और उनके बैंकिंग ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। ग्रुप-आईबी के अनुसार, पैसे चोरी का यह तरीका पहले नहीं देखा गया था।
Advertisement

यह बताया गया है कि मैलवेयर पहले TestFlight ऐप के जरिए वितरित किया गया था, जो डेवलपर्स को नए फीचर्स को रोल आउट करने से पहले बीटा-टेस्ट करने देता है। हालांकि, इसे Apple द्वारा तुरंत हटा दिया गया था। अब, इसे एक मल्टी-लेवल सोशल इंजीनियरिंग तकनीक के जरिए फैलाया जा रहा है, जिसमें टार्गेट को मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (एमडीएम) प्रोफाइल स्थापित करने के लिए बरगलाया जाता है।
Advertisement

ट्रोजन के एक संगठित चीनी भाषी साइबर क्राइम ग्रुप से जुड़े होने का संदेह है और यह मुख्य रूप से वियतनाम और थाईलैंड को प्रभावित कर रहा है। इसके अन्य क्षेत्रों में भी फैलने की आशंका है। साइबर सिक्योरिटी ग्रुप ने कहा कि उसने Apple को ट्रोजन के बारे में सूचित कर दिया है और यह संभावना है कि iPhone निर्माता पहले से ही इसे ठीक करने की प्रक्रिया में है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: IPhone, Trojan, Trojan iPhones, GoldDigger Trojan
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.