MWC 2026: मोबाइल नहीं, ट्यूबलाइट! दुनिया का सबसे चमकीला डिस्प्ले 15000 निट्स, TCL CSOT ने किया लॉन्च

कंपनी ने दुनिया का पहला लोवेस्ट पावर कंजम्पशन OLED मोबाइल डिस्प्ले पेश किया है जो 45% तक कम पावर खपत करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2026 12:54 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया का सबसे ज्यादा ब्राइटनेस वाला OLED मोबाइल डिस्प्ले पेश
  • इसमें 15000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है
  • कंपनी की यह तकनीकी स्मार्टफोन्स के लिए नया बेंचमार्क सेट करने वाली है

TCL CSOT ने MWC 2026 में दुनिया का सबसे चमकीला डिस्प्ले पेश किया है।

Photo Credit: X/@alexmaxham

MWC 2026 में टेक कंपनियां नए-नए कारनामे करती दिख रही हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में हैरत में डालने वाली टेक्नोलॉजी की नुमाइश की जा रही है जिसमें पावरफुल डिवाइसेज आश्चर्यजनक फीचर्स के साथ पेश किए जा रहे हैं। ऐसा ही एक नाम है TCL CSOT का जिसने डिस्प्ले की टेकनोलॉजी की दुनिया में नया कारनामा कर दिखाया है। कंपनी ने दुनिया का सबसे ज्यादा ब्राइटनेस वाला OLED मोबाइल डिस्प्ले पेश करके सबको हैरान कर दिया है। 

TCL CSOT Brightest Display

TCL CSOT ने MWC 2026 में दुनिया का सबसे चमकीला डिस्प्ले पेश किया है। यह फोन डिस्प्ले नहीं, एक ट्यूबलाइट कहा जा रहा है। इसमें 15000 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह दुनिया का पहला 6.9 इंच का मोबाइल डिस्प्ले है जो सबसे अधिक क्लियरिटी वाला Super Pixel पैनल लेकर आता है। कंपनी के अनुसार यह सबसे कम पावर खपत करता है। साथ ही सबसे ज्यादा रिफ्रेश रेट कैरी कर सकता है। कंपनी की यह तकनीकी स्मार्टफोन्स के लिए नया बेंचमार्क सेट करने वाली है। आने वाले स्मार्टफोन्स कहीं ज्यादा शार्प विजुअल्स और पावर एफिशिएंट होने वाले हैं। 

TCL CSOT launched world's brightest OLED display
Photo Credit: X@alexmaxham

TCL CSOT ने यह तकनीकी अपने APEX फ्रेमवर्क के तहत पेश की है। APEX में कंपनी एक रोडमैप के तहत डिस्प्ले बनाती है जिसमें यूजर को असल मायनों में बेनिफिट्स देने पर फोकस किया जा रहा है। 

Advertisement

A यानी Amazing Display Experience- कंपनी ने इसके तहत दुनिया का सबसे चमकीला OLED मोबाइल डिस्प्ले पेश किया है जिसमें 15000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी के अनुसार यह PLP 4.0 पावर्ड डिस्प्ले है जिसमें टेंडम स्ट्रक्चर और 1.5K पैनल पर एडवांस ट्यूनिंग मिलती है। यह अद्भुत कंट्रास्ट और एफिशिएंसी डिलीवर कर सकता है। 
P यानी Protective of Eye Health- कंपनी ने दुनिया का पहले नैचुरल लाइट सर्टिफाइड OLED मोबाइल डिस्प्ले पेश किया है जो सेकंड जेनरेशन सर्कुलर पोलेराइजर तकनीक का इस्तेमाल ग्लेयर सप्रेशन के लिए करता है। यह कंट्रास्ट को बढ़ाता है और सनग्लास जैसी विजिबिलिटी देता है। यह 550 nm पर 95% एलिप्टिसिटी देता है। नैचुरल लाइट को कॉपी करता है और पेपर जैसा रीडिंग अनुभव देता है। 
E यानी Eco-Friendly to Build and Use- कंपनी ने दुनिया का पहला लोवेस्ट पावर कंजम्पशन OLED मोबाइल डिस्प्ले पेश किया है जो 45% तक कम पावर खपत करता है। यह 1224×2992 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट कर सकता है और 1-144Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। 
X यानी X-Unlimited Imaginative Potential- यह दुनिया का सबसे छोटा एस-माइक्रो LED डिस्प्ले है जो कॉम्पेक्ट AR 256×86 रिजॉल्यूशन ग्लासेज को टारगेट करता है। इसमें लो-पावर CMOS बैकपैनल लगा है जो बैटरी को लम्बी सीमा तक एक्सटेंड कर सकता है। 

कुल मिलाकर TCL CSOT की यह डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दुनियाभर में डिस्प्ले के मापदंडों को बदल कर रख देगी। अब स्मार्टफोन्स में बेहतरीन डिस्प्ले के साथ-साथ जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.