• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मोटोरोला बनेगा वायरलैस चार्जिंग का बाजीगर, एक साथ चार्ज होंगे 4 फोन ! 

मोटोरोला बनेगा वायरलैस चार्जिंग का बाजीगर, एक साथ चार्ज होंगे 4 फोन ! 

मोटो की इस स्पेस चार्जिंग टेक्नि‍क का इस्‍तेमाल एक मीटर के रेडियस में किया जा सकता है। खबरें यह भी हैं कि इस तकनीक की मदद से तीन मीटर के दायरे में एक बार में चार फोन को चार्ज किया जा सकेगा।

मोटोरोला बनेगा वायरलैस चार्जिंग का बाजीगर, एक साथ चार्ज होंगे 4 फोन ! 

इस इनोवेशन को पब्लिक में लाने से पहले भरपूर मात्रा में टेस्टिंग की जरूरत होगी

ख़ास बातें
  • इस तकनीक से 3 मीटर के दायरे में एक बार में चार फोन को चार्ज किया जा सकेगा
  • इस तकनीक को हकीकत बनाने के लिए टेस्टिंग की तैयारी चल रही है
  • शाओमी भी इस तरह के इनोवेशन पर काम कर रही है
विज्ञापन
वायरलैस चार्जिंग के फील्‍ड में ऐसे इनोवेशंस पर काम चल रहा है, जो ड‍िवाइस चार्ज करने का तरीका और नजरिया बदल देंगे। इन्‍हीं में से एक है 'मोटोरोला स्पेस चार्जिंग'। टेक्‍नॉलजी की दुनिया में यह एक नया शोकेस है, जो स्मार्टफोन में ओवर-द-एयर वायरलेस चार्जिंग के कॉन्सेप्ट को बेहतरीन तरीके से यूटिलाइज करता है। हालांकि स्‍मार्टफोन मेकर शाओमी को भी इस तरह का इनोवेशन करते हुए देखा जा चुका है, पर मोटो के इस फ्यूचर प्रयोग में कुछ खूबियां हैं, जो इस वायरलैस चार्जिंग को औरों से बिलकुल अलग बनाती हैं।

जहां तक यह इनोवेशन पहुंचा है, उसे देखकर ऐसा लगता है कि मोटोरोला अपने इस इनोवेशन को टेस्‍ट करने के लिए तैयार है। और यह शाओमी के उस इनोवेशन से कहीं आगे है, जिसे उसने इस साल जनवरी में शुरू कर दिया था। हालांकि अभी यह क्लियर नहीं है कि यह तकनीक पब्लि‍क के लिए कब से उपलब्‍ध होगी, लेकिन जो कुछ अभी देखने को मिला है, उससे यह स्‍पष्‍ट हो जाता है कि एक निश्चित दूरी से फोन चार्ज करने का यह इनोवेशन वाकई लाजवाब है।

मोटोरोला का यह इनोवेशन बीते दिनों Weibo पर लिस्‍ट कुछ फीचर्स के साथ दिखाई दिया। मोटो की इस स्पेस चार्जिंग टेक्नि‍क का इस्‍तेमाल एक मीटर के रेडियस में किया जा सकता है। खबरें यह भी हैं कि इस तकनीक की मदद से तीन मीटर के दायरे में एक बार में चार फोन को चार्ज किया जा सकेगा। मोटोरोला की तरफ से इससे जुड़ा एक विडियो भी यूट्यूब पर शेयर किया गया है।


मोटोरोला क मानना है कि तमाम अवरोधों के बावजूद इस इनोवेशन से डिवाइस चार्ज की जा सकती है और टारगेटेड एरिया में अगर ह्यूमन बॉडी डिटेक्‍ट होती है, तो चार्जिंग बंद हो जाती है। माना जा रहा है कि इस इनोवेशन को पब्लिक में लाने से पहले भरपूर मात्रा में टेस्टिंग की जरूरत होगी और इसके लिए तैयारी की जा रही है। वैसे भी वायरलैस चार्जिंग के फील्‍ड में कोई भी नया इनोवेशन बहुत सारे परीक्षणों के बाद ही मार्केट में आने के लिए तैयार होता है।   

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »