Motorola का इवेंट 23 अगस्त को, Motorola One Action हो सकता है भारत में लॉन्च

Motorola One Action: मोटोरोला ने शुक्रवार को मीडिया इनवाइट भेजकर जानकारी दी कि वह 23 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। बताया गया है कि मोटोरोला इस इवेंट में एक नए डिवाइस को पेश करेगी।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 9 अगस्त 2019 17:16 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन एक्शन में एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर होने का दावा
  • मोटोरोला वन एक्शन में तीन रियर कैमरे हैं
  • Motorola One Action एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा

Motorola One Action हो सकता है भारत में लॉन्च

Motorola ब्रांड भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी 23 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें मोटोरोला के अगले डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला की ओर से फोन के नाम को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी Motorola One Action से पर्दा उठा सकती है। क्योंकि कंपनी ने जो मीडिया इनवाइट भेजे हैं उसमें इस्तेमाल किए गए हैशटैग इसी ओर इशारा देते हैं। दूसरी तरफ, मोटोरोला वन एक्शन कई महीनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन हाल ही में लीक भी हुए थे।

मोटोरोला ने शुक्रवार को मीडिया इनवाइट भेजकर जानकारी दी कि वह 23 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। बताया गया है कि मोटोरोला इस इवेंट में एक नए डिवाइस को पेश करेगी। इसके साथ #CaptureTheAction हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है। यह इशारा है कि कंपनी मोटोरोला वन एक्शन को लॉन्च कर सकती है जो कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ दिन पहले ही अमेज़न जर्मनी की एक गलती के कारण इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक हो गई थी।
Advertisement

लीक के मुताबिक, मोटोरोला वन एक्शन में एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर होगा जो मोटोरोला वन विज़न का भी हिस्सा है। इस फोन में भी 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह पंच-होल डिज़ाइन और 21:9 स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसकी बैटरी क्षमता 3,500 एमएएच की है। फोन के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 299 यूरो होगी। लीक से यह भी पता चला है कि फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी होगा।

मोटोरोला वन एक्शन कैमरे के मामले में मोटोरोला वन विज़न से अलग है। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि मोटोरोला वन एक्शन में तीन रियर कैमरे होंगे। जबकि मोटोरोला वन विज़न डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला फोन होगा। इस ट्रिपल कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, डेप्थ सेंसर और एक 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला थर्ड वाइड-एंगल लेंस होगा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

इससे पहले Motorola ने भारतीय मार्केट में जून महीने में मोटोरोला वन विज़न को लॉन्च किया था। यह होल-पंच डिजाइन के साथ आने वाले सबसे सस्ते फोन में से एक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.