Motorola कर रहा एक नए फोल्डेबल फोन पर काम, खुद बदलेगा शेप और होगा फोल्ड

Motorola कथित तौर पर एक नए फोल्डिंग फोन पर काम कर रहा है जो कि खुद अपने शेप बदल पाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2024 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Motorola एक कथित फोल्डिंग फोन पर काम कर रहा है।
  • Motorola का कथित फोन अपने आप फोल्ड होने की क्षमता प्रदान करेगा।
  • Motorola एक कथित फोल्डिंग फोन अपने टिल्ट को भी एडेजस्ट करता है।

Motorola Razr 50 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola एक कथित फोल्डिंग फोन पर काम कर रहा है। हाल ही में Motorola ने डिवाइस के एंगल को ऑटोमैटिकली एडजेस्ट करने के लिए एक मोटर से चलने वाले हिंज मैकेनिज्म के लिए अमेरिकी पेटेंट ऑफिस के साथ एक पेटेंट दायर किया है। Motorola का कथित फोन अपने आप फोल्ड होने की क्षमता प्रदान करेगा। आइए Motorola के आगामी फोल्डेबल फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आपको बता दें कि पिछले महीने IFA में शोकेस हुए समान मैकेनिज्म वाले लेनोवो लैपटॉप का फॉर्म फैक्टर काफी बड़ा है। इससे Lenovo को जरूरी कंपोनेंट्स को पैक करने और इस फीचर को अप्लाई करने के लिए ज्यादा स्पेस मिलता है। हालांकि, एक फोल्डिंग फोन में हिंज पहले से ही काफी स्पेस को कवर करता है। यह स्पेस इतना होता है कि इनमें अक्सर सामान्य फोन की तुलना में बहुत कम बैटरी कैपेसिटी होती है। इसी प्रकार पहले पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फोन आए थे। जिन डिजाइन को कंपनियों ने आगे इसलिए नहीं बढ़ाया, क्योंकि मोटर से चलने वाले कैमरा मैकेनिज्म के लिए स्पेस की कमी थी।
Advertisement

अगर Motorola सभी जरूरी कंपोनेंट्स को एक फोल्डिंग फोन में फिट कर पाता है। और इसके साथ ऐसा डिवाइस पेश करने में कामयाब होता जो न केवल टेबल पर बैठकर सेल्फी लेता है बल्कि वीडियो कॉल के दौरान आपको फ्रेम में रखने के लिए अपने टिल्ट को भी एडेजस्ट करता है, तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। पेटेंट का टाइटल ऑटोनॉमस फॉर्म फैक्टर कंट्रोल ऑफ ए फोल्डेबल मोबाइल डिवाइस है, इसमें कथित तौर पर स्पेशल मैटेरियल का इस्तेमाल शामिल है जो शेप बदल सकते हैं, साथ ही हिंज मूवमेंट में मदद के लिए छोटी मोटर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा फोन यूजर्स की एक्टिविटी को ट्रैक करने के लिए मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा।

अन्य रिपोर्ट के अनुसार, स्पेशल मैटेरियल एक शेप मेमोरी एलॉय है जो हीट अप्लाई होने पर साइज बदलती है, जिसे बैटरी से इलेक्ट्रिकल एनर्जी का इस्तेमाल करके जनरेट किया जा सकता है। आपको बता दें कि फिलहाल यह फोन अपने डेवलपमेंट के शुरुआती स्तर पर है और कुछ कहना मुश्किल होगा कि यह कब दस्तक देगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.