Motorola Razr Flex 2027 में 6.92 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
बुकस्टाइल फोल्डेबल में कंपनी ने इसी साल Motorola razr fold को पेश किया था।
Motorola Razr Flex कंपनी का नया फोल्डेबल फोन जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन हाल ही में कई लीक्स में नजर आया है। Motorola Razr Flex को ब्रांड एक वाइड फोल्डेबल के तौर पर लॉन्च कर सकती है। यह देखने में चौड़ा होगा और बुक स्टाइल में आने की संभावना है। कहा जा रहा है कि फोन सैमसंग के Galaxy Z Fold जैसा डिजाइन लेकर आ सकता है। इसके अंदर 12 जीबी तक रैम आ सकती है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट बताया गया है। आइए जानते हैं मोटोरोला के कथित अपकमिंग फोन Razr Flex के बारे में सभी खास बातें।
Motorola Razr Flex 27 को कंपनी अपने नए फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। फोन को लेकर जाने माने टिप्स्टर Evan Blass ने कई अहम बातों का खुलासा किया है। यह Motorola Razr Flex के नाम से मार्केट में लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर ने पोस्ट में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड दिखाई दे रहा है। हालांकि वेबसाइट पर विजिट करने पर यह दिखाई नहीं देता है। इससे पहले अफवाहें आ चुकी हैं कि फोन का लॉन्च दिसंबर में देखने को मिल सकता है। लॉन्च से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं।
Motorola Razr Flex 2027 में 6.92 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह एक OLED पैनल के साथ आ सकता है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट आ सकता है। यह 4.97 इंच के कवर डिस्प्ले से लैस हो सकता है। कंपनी इसके साथ IP48 और IP49 रेटिंग दे सकती है। प्रोसेसिंग के लिए फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। इसमें 12GB रैम का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। यह फोल्डेबल फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 के साथ आ सकता है।
बुकस्टाइल फोल्डेबल में कंपनी ने इसी साल Motorola razr fold को पेश किया था। फोन में 8.1 इंच बड़ा LTPO Extreme AMOLED मेन डिस्प्ले मिलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। फोन में 6.6 इंच बड़ा कवर डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। Razr fold में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। Motorola razr fold में 50MP के तीन कैमरा हैं। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 20MP और 32MP के दो फ्रंट कैमरा दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप