Motorola Razr 70 Ultra में मिल सकती है 5,000mAh की बैटरी

आगामी स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Motorola Razr 60 Ultra में 4,700 mAh की बैटरी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 18:07 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है
  • Motorola Razr 70 Ultra में 5,000 mAh मिल सकती है
  • इस स्मार्टफोन के ऊपर कोने पर सेकेंडरी माइक्रोफोन हो सकता है

यह पिछले वर्ष पेश किे गए Motorola Razr 60 Ultra की जगह ले सकता है

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Motorola का नया क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Motorola Razr 70 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले हो सकता है। यह Motorola Razr 60 Ultra की जगह ले सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Motorola Razr 70 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7 इंच का इनर फोल्डेबल डिस्प्ले 1,224 × 2,992 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें 1,080 × 1,272 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ 4 इंच की कवर स्क्रीन मिल सकती है। Motorola Razr 70 Ultra में 16 GB तक का RAM हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चल सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Motorola Razr 60 Ultra में 4,700 mAh की बैटरी है। Motorola Razr 70 Ultra में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, NFC और USB Type-C के विकल्प हो सकते हैं। हाल ही में मोटोरोला के एक स्मार्टफोन की चाइना कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट पर मॉडल नंबर - XT2655-4 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Motorola Razr 70 Ultra हो सकता है। Motorola Razr 70 Ultra को दो कलर्स - Orient Blue Alcantara और Pantone Cocoa Wood में लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का Orient Blue Alcantara विकल्प टेक्सचर्ड पैनल के साथ हो सकता है। 

Motorola Razr 70 Ultra में आउटर डिस्प्ले पर 50 मेगापिक्सल के दो कैमरा हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के इनर डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट के अंदर 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन में बायीं साइड पर एक अलग Moto AI बटन हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर वॉल्यूम और कंट्रोल बटन दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन के ऊपर कोने पर सेकेंडरी माइक्रोफोन हो सकता है। Motorola Razr 60 Ultra में 7 इंच 1.5K pOLED LTPO फोल्डेबल मेन डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 4 इंच की pOLED LTPO कवर स्क्रीन 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ दी गई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  2. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  4. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  5. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  6. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  7. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  9. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  10. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.